फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधायक ने फरियादी से पूछा- समस्या क्या है...,जवाब सुनते ही सब उसका मुंह ताकते रह गए

Wed, 21 Nov 2018 08:37 AM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 5
फरियादी - फोटो : अमर उजाला
संपूर्ण समाधान दिवस का मौका था। मौके पर आलाअधिकारियों के साथ ही फरियादियों का जमावड़ा भी लगा था। यहीं पर विधायक भी बैठे हुए थे। इसी दौरान एक बुजुर्ग फरियादी वहां पहुंचता है। मौजूद विधायक अमर सिंह खटीक उससे पूछ बैठे कि आपको क्या समस्या है। इसके बाद फरियादी ने जो जवाब दिया तो थोड़ी देर के लिए तो सन्नाटा छा गया। सब हक्के बक्के रह गए। लोग उस फरियादी को ताकते रह गए। इसके बाद एसडीएम ने मामले को शांत कराया। मामला यूपी के फर्रुखाबाद जिले का है।
विज्ञापन

2 of 5
फरियादी - फोटो : अमर उजाला
कायमगंज तहसील में एसडीएम अनिल कुमार की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन हुआ। फरियादियों की मदद के लिए विधायक भी वहां पहुंच गए। इसी दौरान गांव गठवापया निवासी दयानंद वहां पहुंचे। उन्होंने एसडीएम को भूमि संबंधी चकरोड समस्या का प्रार्थना पत्र दिया। विधायक ने उनसे उनकी समस्या पूछ ली।
विज्ञापन

3 of 5
शिकायतकर्ता - फोटो : अमर उजाला
इस पर वह फरियादी बिफर गया और कहने लगा कि आपसे क्या मतलब, सबको जानते हैं। तेज लहजे में वार्ता करने पर एसडीएम ने उनकी समस्या सुनी। इसके बाद निस्तारण का आश्वासन दिया। 

4 of 5
शिकायतकर्ता - फोटो : अमर उजाला
शमसाबाद क्षेत्र के गांव जटपुरा निवासी सुरेश ने पट्टे की जमीन पर कब्जा दिलाने की मांग की। गांव च्योलारा के तेजसिंह ने शिकायत की कि उनके खेत पर न्यायालय से स्टे आर्डर है, फिर भी बिजली विभाग के ठेकेदार उनके खेत में पोल लगा रहे हैं। उन्हें रोका जाए। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
शिकायतकर्ता - फोटो : अमर उजाला
गांव फरीदपुर निवासी राजेंद्र सिंह ने कहा कि उन्हें गांव के कुछ लोग झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दे रहे हैं और कहते हैं कि मुकदमा वापस ले लो। इस पर सीओ अखिलेश राय ने कोतवाली पुलिस को जांच के निर्देश दिए। संबंधित विभागों के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे। इस मौके पर राजस्व, पुलिस, बिजली, शिक्षा, पूर्ति आदि से संबंधित 117 प्रार्थना आए। इनमें 15  का मौके पर निस्तारण किया गया। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें