फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: सामूहिक दुष्कर्म पीड़िता ने दी जान, किशोरी ने आरोपियों से 20 मिनट की थी बात, पुलिस ने खंगाली कॉल डिटेल

Fri, 16 Oct 2020 12:17 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
विज्ञापन
1 of 5
सामूहिक दुष्कर्म पीड़िता की खुदकुशी का मामला - फोटो : अमर उजाला
चित्रकूट जिले में दुष्कर्म पीड़िता किशोरी की खुदकुशी के मामले की जांच में कई चौंकाने वाले तथ्य भी सामने आए हैं। पुलिस ने बृहस्पतिवार को फांसी लगाकर जान देने वाली किशोरी और आरोपियों की कॉल डिटेल खंगाली। कॉल डिटेल से पता चला कि किशोरी की आरोपी दोनों युवकों से अक्सर बातचीत होती थी।

घटना वाले दिन भी एक आरोपी की किशोरी से करीब 20 मिनट तक मोबाइल पर बात हुई थी। वहीं, बृहस्पतिवार को अवकाश से लौटे पुलिस अधीक्षक अंकित मित्तल ने घटनास्थल का निरीक्षण कर परिजनों से पूरी जानकारी ली।
विज्ञापन

2 of 5
सामूहिक दुष्कर्म पीड़िता की खुदकुशी का मामला - फोटो : अमर उजाला
पुलिस के मुताबिक, जांच में यह साफ हो गया है कि तीनों आरोपियों से कभी-कभार किशोरी की बात भी होती थी। कॉल डिटेल के मुताबिक, किशोरी की आरोपी किशन उपाध्याय से सबसे ज्यादा बात होती थी। आठ अक्तूबर को घटना वाले दिन सुबह ही किशोरी की किशन से 20 मिनट तक बातचीत हुई थी।

इसके बाद वह खेत की ओर गई थी। यह भी पता चला है कि जहां किशोरी को बुलाया गया था, वहां पर तीनों आरोपी क्रिकेट खेल रहे थे। जेल जाने से पहले तीनों आरोपियों ने कहा कि वह किशोरी को जानते हैं, लेकिन उस दिन कोई गलत काम नहीं किया।
विज्ञापन

3 of 5
परिजनों से जानकारी करते पुलिस अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
मामले के जांच अधिकारी सीओ सिटी रजनीश यादव ने बताया कि मोबाइल की कॉल डिटेल निकाली गई है। आरोपियों के कहने से कुछ नहीं होता, जांच टीम सारे सुबूत एकत्र कर रही है। इस मामले में आरोपित पूर्व प्रधान के पुत्र किशन उपाध्याय व उसके दोनों दोस्तों को पुलिस ने बृहस्पतिवार को सामूहिक दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट, आत्महत्या के लिए मजबूर करने व एससी/एसटी एक्ट के तहत अदालत में पेश कर जेल भेज दिया है।

तीनों की कोविड-19 की जांच कराकर आइसोलेशन कक्ष में रखा गया है। हालांकि, उनकी रिपोर्ट निगेटिव आई है। पुलिस अधीक्षक अंकित मित्तल टीम के साथ पीड़िता व आरोपियों के गांव पहुंचे। वहां लगभग दो घंटे तक पूरी जानकारी लेने के बाद परिजनों को आश्वस्त किया कि मामले की निष्पक्ष जांच होगी और दोषियों को कड़ी सजा दिलाई जाएगी।

 

4 of 5
गमगीन बैठीं महिलाएं - फोटो : अमर उजाला
पीड़िता के घर लगा नेताओं का जमावड़ा
दुष्कर्म पीड़िता किशोरी की खुदकुशी मामले के तीसरे दिन नेताओं का पीड़िता के घर पर जमावड़ा लगा रहा। भाजपा सांसद आरके सिंह पटेल के अलावा सपा, कांग्रेस व भाकपा के प्रतिनिधियों ने परिजनों को सांत्वना दी और न्याय दिलाने में हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया।

भाजपा विधायक आनंद शुक्ला ने सरकार की ओर से परिजनों को चार लाख 12 हजार 500 रुपये का स्वीकृतपत्र सौंपा। भाकपा जिला सचिव अमित यादव भी पीड़िता के घर पहुंचकर परिजनों का हाल जाना। दोपहर बाद बसपा सुप्रीमो मायावती के निर्देश पर पूर्व मंत्री गया चरण दिनकर पहुंचे और परिजनों से जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सामूहिक दुष्कर्म पीड़िता की खुदकुशी का मामला - फोटो : अमर उजाला
कहा कि दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ भी रिपोर्ट दर्ज की जाए। आरोप लगाया कि प्रशासन की नाकामी के चलते किशोरी ने खुदकुशी की है। इस मौके पर पूर्व विधायक चंद्रभान सिंह, दरबारी लाल वर्मा, कौशलेंद्र कुमार और जिलाध्यक्ष शिवबाबू वर्मा मौजूद थे। कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष पंकज मिश्रा, सपा जिलाध्यक्ष अनुज यादव ने बताया कि मामले की जानकारी हाईकमान को दी गई है।

ये था मामला
सदर कोतवाली के एक गांव निवासी 15 वर्षीय किशोरी के साथ ने आठ अक्तूबर को खेत में गांव के पूर्व प्रधान के बेटे और उसके दोस्त ने सामूहिक दुष्कर्म किया था। पांच दिन बाद 13 अक्तूबर को किशोरी ने घर में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली थी। मामले में अब तक दो मुख्य आरोपियों संग तीन को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। इसके अलावा सदर कोतवाली प्रभारी जयशंकर सिंह और सरैंया चौकी प्रभारी अनिल साहू को निलंबित कर दिया गया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें