फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिवरात्रि पर कानपुर पहुंचे राजू श्रीवास्तव ने साझा कीं यादें, बोले- रहित मुंबई मा, दिल कानैपुर मा

Tue, 05 Mar 2019 11:06 AM IST
शिखा पांडेय यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 5
डेमो पिक
अपने गजोधर भइया रहते भले ही मुंबई में हों लेकिन दिल से आज भी कनपुरिया हैं। बाबूपुरवा निवासी हास्य कलाकार राजू श्रीवास्तव सोमवार को शिवरात्रि के मौके पर स्वरूप नगर एक कार्यक्रम में आए तो यह बात कही। उन्होंने बताया कि शहर की गलियां, शादियां और भाषा और भौकाल उनके अंदर बसा है।
 
विज्ञापन

2 of 5
डेमो पिक
राजू स्वरूप नगर स्थित शंकर श्रंगार समिति द्वारा आयोजित वार्षिकोत्सव में आए थे। उनके अलावा मशहूर गाने तेरी आंख्या का यो काजल से मशहूर हुए हरियाणवी गायक डीसी मदानिया, मुकेश की आवाज में गाने के लिए मशहूर मुख्तार शाह और अभिनेता देवानंद की मिमिक्री करने वाले जूनियर देवानंद भी मौजूद थे। कलाकारों ने बाबा भोलेश्वर धाम मंदिर में शिवलिंग का रुद्राभिषेक किया। शाम को हुए रंगारंग कार्यक्रम में राजू श्रीवास्तव समेत अन्य कलाकारों ने समा बांधा। राजू श्रीवास्तव ने एयर स्ट्राइक पर कहा कि मन आनंदित हुआ, मिटी सारी झेप। आतंकवादियों मुबारक हो, इंडियन एयरफोर्स की पहली खेप। 
विज्ञापन

3 of 5
डेमो पिक
उन्होंने बताया कि वह भारत में लगभग 3000 शो कर चुके हैं। स्वच्छ भारत, स्वस्थ्य भारत के ब्रांड एंबेसडर होने के नाते वह जहां भी जाते हैं, अपने चुटकलों से लोगों को स्वच्छता को लेकर जागरुक जरूर करते हैं। गुजरात के मुख्तार शाह ने मुकेश के कुछ मशहूर तरानों से समा बांधा। उन्होंने जाने कहां गए वो दिन, होठों पर सच्चाई रहती है आदि गाने गाए। डीसी मदानिया ने अपने मशहूर हरियाणवी गाने तेरी आंख्या का यो काजल से दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया।

4 of 5
डेमो पिक
जूनियर देवानंद ने देव साहब की मिमिक्री से लोगों को खूब हंसाया। इस दौरान पूर्व कोयला मंत्री श्रीप्रकाश जायसवाल, संजीव दरियाबादी, मुरारीलाल अग्रवाल और इलाके के पार्षद और कार्यक्रम के आयोजक कमल शुक्ला बेबी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
डेमो पिक
श्रीप्रकाश के सामने लगे मोदी-मोदी के नारे
कार्यक्रम में जब राजू श्रीवास्तव और अन्य कलाकारों को सम्मान देने के लिए पूर्व कोयला मंत्री श्रीप्रकाश जायसवाल और मुरारी लाल अग्रवाल मंच पर आए तो लोगों ने मोदी-मोदी के नारे लगाने शुरू कर दिए। पुलिस ने भीड़ को चुप कराया। मंच पर मौजूद डीसी मदानिया भी मोदी-मोदी के नारे लगाते नजर आए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें