फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अखिलेश यादव की पार्टी के नेता ने भाजपा को सुनाई खरी खोटी, एयर स्ट्राइक के बारे में बाेले कुछ ऐसा

Tue, 05 Mar 2019 06:25 AM IST
शिखा पांडेय यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 5
अखिलेश यादव
उरई में सपा के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि मोदी सरकार की नीतियां पूंजीवादी है, इनके शासनकाल में केवल एक दर्जन पूंजीपतियों की संपत्ति में इजाफा हुआ है। इनका हर साल दो करोड़ रोजगार देने का वादा झूठा निकला है। 

 
विज्ञापन

2 of 5
डेमो
प्रदेश अध्यक्ष सपा के जिला उपाध्यक्ष जुल्फिकार अमहद के आवास पर पत्रकारों से वार्ता कर रहे थे। कहा कि सपा, बसपा व रालोद का गठबंधन मजबूती से लोकसभा चुनाव लड़ेगा और प्रधानमंत्री का नाम भी तय करेंगे। प्रियंका गांधी के सक्रिय राजनीति में आने से गठबंधन पर कोई असर नहीं होगा।

 
विज्ञापन

3 of 5
डेमो
उन्होंने भाजपा पर सर्जिकल एयर स्ट्राइक पर राजनीति करने का आरोप लगाते हुए कहा कि सपा देश व सेना के साथ है। देशहित में सरकार जो भी कदम उठाएगी, हम उसका समर्थन करेंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा किसानों को छलने का काम कर रही है।

 

4 of 5
डेमो
इस दौरान सपा जिलाध्यक्ष वीरपाल यादव, चुन्ना हुसैन, ज्ञानेंद्र निरंजन, मद आदि मौजूद रहे। भले ही 2019 में सपा-बसपा का गठबंधन हो, लेकिन बसपा का लोकसभा प्रभारी घोषित होने के बाद जब पहली बार सपा के प्रदेश अध्यक्ष जनपद आए तो उनसे मिलने न तो बसपा प्रत्याशी अजय अहिरवार ही पहुंचे और न जिलाध्यक्ष परशुराम पाल ही दिखाई दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
डेमो
सपा प्रदेश अध्यक्ष अकेले ही भाजपा पर निशाना साधते रहे। सपा जिलाध्यक्ष वीरपाल का कहना है कि कोई राजनीतिक कार्यक्रम नहीं था, हो सकता है इस कारण कोई बसपाई न पहुंचा हो।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें