फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

72 घंटे बैैन: योगी करेंगे सपा के गढ़ में अखिलेश-मायावती पर हमला, राहुल-प्रियंका होंगे निशाने पर

Thu, 18 Apr 2019 08:07 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 5
सभा को संबोधित करते हुए सीएम योगी (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
लोकसभा चुनाव 2019 में नेताओं की जुबानी जंग के बीच चुनाव आयोग ने यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ पर चुनाव प्रचार करने पर 72 घंटे का बैन लगाया था। शुक्रवार को चुनाव आयोग द्वारा लगाई गई 72 घंटे के बैन की अवधी पूरी हो जाएगी।

 
विज्ञापन

2 of 5
यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ के साथ बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह (फाइल फोटो)
चुनाव आयोग की ओर से लगे प्रतिबंध के बाद योगी आदित्यनाथ ने 16, 17 और 18 अप्रैल तक कोई चुनाव प्रचार नहीं किया। बैन हटते ही सीएम योगी सबसे पहले समाजवादी पार्टी के गढ़ में अखिलेश मायावती पर एक बार फिर चुनावी प्रहार करेंगे। 

 
विज्ञापन

3 of 5
मायावती-अखिलेश यादव (फाइल फोटो)
इटावा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को भाजपा प्रत्याशी डा. रामशंकर कठेरिया के समर्थन में रामलीला मैदान में चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे। जिलाध्यक्ष शिव महेश दुबे ने बताया कि जनसभा सुबह 11 बजे से होगी। 

 

4 of 5
हनुमान मंदिर में सीएम योगी आदित्यनाथ (फाइल फोटो) - फोटो : एएनआई
आपको बताते चलें कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत कई बड़े नेताओं पर आचार संहिता के उल्लंघन के कारण उनके चुनाव प्रचार के लिए 72 घंटों का प्रतिबंध लगा दिया। आयोग की ओर से इस प्रतिबंध के बाद मुख्यमंत्री ने नया तरीका निकाला और वह मंदिर में हनुमान चालीसा पढ़ने पहुंच गए थे।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सीएम योगी अदित्यनाथ (फाइल फोटो) - फोटो : twitter
इसके बाद उन्होंने अयोध्या पहुंच कर रामलला के भी दर्शन किए थे। गुरुवार जिलाध्यक्ष शिव महेश दुबे ने भाजपा पार्टी कार्यकर्ताओं एवं आम लोगों से जनसभा में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने की अपील की हैं।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें