फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CM योगी ने ‘मौत को दी मात’, वीडियो वायरल

Mon, 01 May 2017 08:59 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 5
सीएम योगी आद‌ित्यनाथ
योगी आदित्यनाथ पर हमला उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री पर जानलेवा हमला आजमगढ़ Abhi abhi ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। वीडियो में दिखाया गया कि किस तरह से सीएम योगी मौत को मात देकर बच निकले।
ये वीडियो हाल ही में सोशल नेटवर्किंग साइट पर डाला गया है...
  ये है वीडियो की सच्चाई...
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
याेगी अादित्यनाथ, मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश
मुख्यमंत्री बनने के बाद योगी आदित्यनाथ पर अभी तक कोई ऐसा हमला नहीं हुआ जिसका वीडियो मीडिया में आया हो लेकिन सोशल मीडिया पर जानलेवा हमले का जो वीडियो दिखाया जा रहा है।  वो वीडियो वर्तमान का नहीं है। किसी ने ये झूठ अफवाह फैलाई है कि सीएम योगी पर हमला हुआ है।  असल में ये वीडियो साल 2008 का है। 
आगे की स्लाइड में... 7 सितम्बर 2008 को हुआ था हमला
विज्ञापन

3 of 5
सीएम योगी आद‌ित्यनाथ
7 सितम्बर 2008 को सांसद योगी आदित्यनाथ पर आजमगढ़ में जानलेवा हिंसक हमला हुआ था। आदित्यनाथ को गोरखपुर दंगों के दौरान तब गिरफ्तार किया गया जब मुस्लिम त्योहार मोहर्रम के दौरान फायरिंग में एक हिन्दू युवा की जान चली गयी। हमले के दौरान योगी बुरी तरह से जख्मी हो गए थे। पुलिस अधिकारियों ने योगी को उस जगह जाने से पहले से ही मना कर दिया था लेकिन आदित्यनाथ उस जगह पर जाने को अड़ गए। तब उन्होंने शहर में लगे कर्फ्यू को हटाने की मांग की।

4 of 5
सीएम योगी आद‌ित्यनाथ
अगले दिन उन्होंने शहर के मध्य श्रद्धान्जली सभा का आयोजन करने की घोषणा की लेकिन जिलाधिकारी ने इसकी अनुमति देने से इनकार कर दिया। आदित्यनाथ ने भी इसकी चिंता नहीं की और हजारों समर्थकों के साथ अपनी गिरफ़्तारी दी। आदित्यनाथ को सीआरपीसी की धारा 151A, 146, 147, 279, 506 के तहत जेल भेज दिया गया। उनपर कार्यवाही का असर ये हुआ कि मुंबई-गोरखपुर गोदान एक्सप्रेस के कुछ डिब्बे फूंक दिए गए, जिसका आरोप उनके संगठन हिन्दू युवा वाहिनी पर लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सीएम योगी आद‌ित्यनाथ
यह दंगे पूर्वी उत्तर प्रदेश के छह जिलों और तीन मंडलों में भी फ़ैल गए थे। योगी की गिरफ़्तारी के अगले दिन तत्कालीन जिलाधिकारी हरि ओम और पुलिस प्रमुख राजा श्रीवास्तव का तबादला हो गया। कथित रूप से आदित्यनाथ के ही दबाव के कारण तत्कालीन मुलायम सिंह यादव की उत्तर प्रदेश सरकार को यह कार्रवाई करनी पड़ी थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें