योगी की युवाओं और दलितों को रिझाने की कोशिश, बोले-'सबको देंगे रोजगार, होंगी भर्तियां'
Tue, 25 Sep 2018 11:42 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
सार
- लोकसभा चुनाव 2019 को देखते हुए कानपुर देहात के कंचौसी में हुई योगी की पहली जनसभा
- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा, हर युवा को मिलेगा रोजगार, जल्द शुरू होंगी भर्तियां
- सरकार की योजनाओं का दलितों और पिछड़ों को मिल रहा लाभ, आगे और भी योजनाएं
- बोले, पिछली सरकार में हुईं गलत भर्तियां रद्द की जाएंगी
विज्ञापन
1 of 4
लोकसभा चुनाव 2019 को देखते हुए कानपुर देहात के कंचौसी में हुई योगी की पहली जनसभा
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लोकसभा चुनाव 2019 को देखते हुए कानपुर देहात की पहली जनसभा में युवाओं, पिछड़ों और दलितों को एक साथ रिझाने की कोशिश किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश के हर युवा को रोजगार मिलेगा। सरकार इसके लिए अलग-अलग विभागों में भर्तियों शुरू कर रही है। इसी तरह दलितों और पिछड़ों के लिए उन्होंने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं के माध्यम से इस तबके के लोगोें का विकास किया जा रहा है। सरकार इनके लिए अभी और भी योजनाएं लाने वाली है।
विज्ञापन
2 of 4
cm yogi
- फोटो : amar ujala
मंगलवार को कानपुर देहात जनपद के कंचौसी में हुई जनसभा में योगी ने पूर्व की अखिलेश सरकार पर भी निशाना साधा। कहा कि पिछली सरकारों में जितनी भी भर्तियां गलत तरीके से की गई हैं, उन सभी की गंभीरता के साथ जांच कराई जाएगी। जो दोषी होंगे, सरकार उनको जेल भेजेगी साथ ही उनकी संपत्तियां भी कुर्क की जाएंगी।
विज्ञापन
3 of 4
काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन करने के बाद सीएम योगी
- फोटो : amar ujala
ऐसी भर्तियां को रद्द कर नए सिरे से भर्ती का शेड्यूल जारी किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि 68500 शिक्षकों के पदों के लिए भर्तियां शुरू की जा रही हैं। इसमें युवाओं को सबसे अधिक मौका मिलने वाला है।
उन्होंने युवाओं को आश्वस्त किया है कोई बेरोजगार नहीं रहेगा। आयुष्मान भारत योजना को उन्होंने विश्व की सबसे बड़ी और अच्छी स्वास्थ्य योजना बताया। योगी ने कहा कि शहर और गांव में 24 से 18 घंटे तक बिजली दी जा रही है, ऐसा पहले कभी नहीं हुआ है। इससे पूर्व उन्होंने कार्यक्रम के संयोजक अकबरपुर लोकसभा क्षेत्र से सांसद देवेंद्र सिंह भोले की माता कनक देवी और पिता दर्शन सिंह की मूर्तियों का अनावरण भी किया। मूर्तियां कंचौसी स्थित दर्शन सिंह महाविद्यालय में स्थापित की गई हैं।