फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऐतिहासिक बिठूर महोत्सव में दिखा CM याेगी का ये अनोखा अंदाज, 'गंगा मईया' काे लेकर कह दी ये बड़ी बात

Thu, 21 Dec 2017 08:44 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 5
सीएम योगी आदित्यनाथ
कानपुर के ऐतिहासिक बिठूर महोत्सव में यूपी के सीएम याेगी अाद‌ित्यनाथ का अनाेखा अंदाज देखने काे म‌िला। पव‌ित्र नदी अाैर कराेड़ाें लाेगाें की अास्था की प्रतीक गंगा काे साफ अाैर स्वच्छ रखने के ल‌िये उन्हाेंने लाेगाें से अपील की अाैर कहा क‌ि गंगा अकेले सरकार से साफ नहीं हाे पाएगी। 


 
विज्ञापन

कानपुर से प्रयाग के बीच गंगा सबसे ज्यादा प्रदूषित हैं

2 of 5
गंगा अारती करते सीएम याेगी
गंगा में बढ़ते प्रदूषण को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की चिंता बुधवार को बिठूर महोत्सव के उद्घाटन अवसर पर नजर आई। उन्होंने कहा कि कानपुर से प्रयाग (इलाहाबाद) के बीच गंगा सबसे ज्यादा प्रदूषित हैं। सरकार इसकी चिंता कर रही है, लोगों को भी इसमें अपना सहयोग देने की जरूरत है। अकेले सरकार गंगा को पूरी तरह स्वच्छ नहीं कर पाएगी।

 
विज्ञापन

हमें अपने आने वाली पीढ़ी के लिए गंगा को स्वच्छ और सुरक्षित बचाकर रखना है

3 of 5
सीएम योगी आदित्यनाथ
उन्होंने कहा कि हमें अपने आने वाली पीढ़ी के लिए गंगा को स्वच्छ और सुरक्षित बचाकर रखना है। ताकि वे यह ना कहे कि पूर्वजों ने यदि गंगा की सुरक्षा के लिए काम किया होता है गंगा लुप्त प्राय ना होतीं। जिस तरह से कई नदियां अब सिर्फ इतिहास बनकर रह गई हैं, ऐसे हालत गंगा की होने से बचाने के लिए सभी को आगे आना होगा।


 

अमर उजाला में प्रकाशित गंगा से जुड़ी खबर का संज्ञान भी लिया

4 of 5
सीएम योगी आदित्यनाथ
इस बीच मुख्यमंत्री ने बुधवार को अमर उजाला में प्रकाशित गंगा से जुड़ी खबर का संज्ञान भी लिया। बिठूर विधायक अभिजीत सिंह सांगा ने अमर उजाला की खबर के संबंध में मुख्यमंत्री से हेलीकाप्टर में ही चर्चा की थी। विधायक ने बताया कि मुख्यमंत्री ने गंगा की योजनाओं को लेकर जारी होने वाले बजट की बात को गंभीरता से लिया है।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने कहा कि माघ स्नान से पहले गंगा में प्रदूषण की मात्रा कम करें

5 of 5
सीएम योगी आदित्यनाथ
मुख्यमंत्री ने कहा कि माघ स्नान से पहले गंगा में प्रदूषण की मात्रा कम करने को लेकर सभी को आज से ही काम करना है। गंगा में नहाना, फूल फेंकना, सीवर का गंगा पानी छोड़ना इन सभी पर प्रतिबंध है। जिला प्रशासन इसका कड़ाई से पालन कराए। लोग खुद जागरूक होकर इस दिशा में काम करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें