गजब का हुनर रखने वाला सदी का सबसे शातिर ठग मिथलेश कुमार श्रीवास्तव उर्फ नटवरलाल की 'मौत का रहस्य' आज तक नहीं सुलझ पाया है। यूपी के कानपुर में नटवरलाल के अधिवक्ता ने एसीएमएम-9 की कोर्ट में अर्जी देकर मुकदमे खारिज करने और पुलिस से 'मौत कैसे हुई' की रिपोर्ट मांगी है।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 4
नटवर लाल की मौत का रहस्य
शातिर ठग मिथलेश कुमार श्रीवास्तव उर्फ नटवरलाल की मौत साक्ष्य न होने के कारण साबित नहीं हो पा रही है। अदालत में अभी भी उसके खिलाफ मुकदमा चल रहे हैं। अब नटवरलाल के अधिवक्ता ने एसीएमएम-9 की कोर्ट में अर्जी दी है कि बेकनगंज पुलिस से मृत्यु पर आख्या मांगकर मुकदमे खारिज किए जाएं।
विज्ञापन
3 of 4
नटवर लाल की मौत का रहस्य
1973 में मिथलेश कुमार श्रीवास्तव उर्फ नटवरलाल ने बेकनगंज स्थित मीना इलेक्ट्रानिक्स से ठगी की थी। वह जिलाधिकारी बनकर दुकान पर पहुंचा था। उसने दुकान मालिक से घर में शादी होने के कारण सभी बारातियों को गिफ्ट में घड़ी देने की बात कहते हुए पूरी घड़ियां खरीदने को कहा। दुकानदार ने सभी घड़ियां कार में रखवा दीं तो उसने कलक्ट्रेट में उसके साथ कर्मचारी भेजकर कीमत की चेक लेने को कहा था। इसके बाद वह फरार हो गया था। शहर के दो मुकदमों समेत अन्य स्थानों से उसके खिलाफ 78 मुकदमे चल रहे हैं।
कानपुर कारागार से इलाज के लिए एम्स भेजा गया नटवरलाल 1996 में दिल्ली से फरार हो गया था। नटवरलाल के अधिवक्ता रहे अहमद अली खान ने अचानक मंगलवार को एसीएमएम नवम की कोर्ट में अर्जी दी है। इसमें कहा गया है कि नटवर लाल की मृत्यु के संबंध में बेकनगंज पुलिस से आख्या तलब कर मुकदमे खत्म किए जाएं। कोर्ट ने सुनवाई की तारीख 21 दिसंबर लगाई है। मालूम हो कि नटवरलाल के ठगी के किस्से इतने मशहूर हुए थे कि बालीवुड ने उस पर फिल्म तक बना डाली थी।