पीएम मोदी की रैली की तैयारियों का जायजा लेने कानपुर पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को फिर नगर आयुक्त को शहर को साफ सुथरा रखने की हिदायत दी। कहा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कानपुर आ रहे हैं, ऐसे में सिर्फ रैली स्थल ही नहीं, पूरा शहर साफ सुथरा दिखना चाहिए।
विज्ञापन
2 of 5
सीएम योगी आदित्यनाथ
वह शहर को स्वच्छ रखने को लेकर लगातार कहते आ रहे हैं, यदि रिजल्ट अच्छा नहीं आया तो ठीक नहीं होगा। योगी निराला नगर रेलवे मैदान पर मोदी की आठ मार्च को प्रस्तावित रैली की तैयारी का निरीक्षण करने आए थे। मुख्यमंत्री इससे पहले 26 फरवरी को राष्ट्रपति के कानपुर दौरे पर यहां आए थे। तब भी उन्होंने राष्ट्रपति के रूट पर गंदगी को लेकर डीएम से नगर आयुक्त पर नाराजगी जताई थी।
विज्ञापन
3 of 5
सीएम योगी आदित्यनाथ
अधिकारियों से बातचीत में योगी ने रैली स्थल के साथ-साथ शहर की व्यवस्थाओं पर ज्यादा फोकस किया। महापौर प्रमिला पांडेय की ओर इशारा करते हुए मंडलायुक्त से कहा कि एक उम्रदराज महिला शहर के लिए कितनी दौड़ भाग कर रही हैं, अधिकारी युवा हैं, फिर भी उनसे दौड़ा नहीं जा रहा है।
4 of 5
डेमो
उन्होंने रैली वाले दिन शहर के यातायात पर भी विशेष ध्यान रखने के लिए एडीजी प्रेमप्रकाश और आईजी आलोक सिंह को हिदायत दी। रैली स्थल पर लोगों के आने के समय एक जगह भीड़ न लगने पाए, इसके लिए उन्होंने काफी संख्या में मेटल डिटेक्टर लगाने को कहा।
जिससे जल्दी और आसानी से लोगों की जांच हो सकेे और वे अपने स्थान पर आकर बैठ सकें। इस दौरान उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने भी प्रभारी मंत्री के रूप में अधिकारियों से रैली स्थल और बाहर ट्रैफिक के संचालन को लेकर बात की।