आईआईटी कानपुर के एल्युमनाई एसोसिएशन, एंटरप्रिन्योरशिप सेल और टाई यूपी की ओर से आयोजित ‘स्टार्टअप मास्टर क्लास’ में मुख्यमंत्री ने रोजगार से लेकर आम आदमी की अन्य समस्याओं पर बेबाकी से अपनी बातें रखीं। बातों ही बातों में सीएम ने छात्रों को मंत्रों की घुट्टी भी पिलाई। जानें किन मुद्दों पर सीएम ने क्या कहा...
विज्ञापन
2 of 10
सीएम योगी आदित्यनाथ
मुख्यमंत्री ने कानपुर आईआईटी में कहा कि सभी को धार्मिक पुस्तकें पढ़नी चाहिए। इससे ज्ञान की वृद्घि होती है। उन्होंने आईआईटीयंस को श्रीराम का अनुसरण करने के लिए कहा।
विज्ञापन
3 of 10
सीएम योगी आदित्यनाथ
मुख्यमंत्री बोले, श्रीराम ने जब रावण पर विजय हासिल की थी तो लक्ष्मण ने उन्हें लंका पर राज करने का प्रस्ताव दिया था लेकिन श्रीराम ने अपनी जन्मभूमि को छोड़कर कहीं और राज करने से मना कर दिया था।
4 of 10
सीएम योगी आदित्यनाथ
सीएम योगी आदित्यनाथ ने आईआईटीयंस से कहा कि आप लोग पढ़ते यहां हो लेकिन अपने कदम पहाड़ों की तरफ कर लेते हो। ऐसी स्थिति में आप लोग श्रीराम की बातों को याद रखिएगा।
विज्ञापन
फरवरी के बाद कानपुर-बुंदेलखंड में रहेगी पानी की समस्या
5 of 10
सीएम योगी आदित्यनाथ
मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्हें चिंता है कि फरवरी के बाद कानपुर और बुंदेलखंड में पानी की गंभीर समस्या होगी। कहा कि यूपी से सटे नेपाल में खूब बारिश होती है लेकिन यहां बादल आकर चले जाते हैं। ऐसी स्थिति से निपटने के लिए वह कृत्रिम बारिश कराना चाहते हैं। इसके लिए उन्होंने अधिकारियों से बातचीत भी की है।
विज्ञापन
ये भी बोले मुख्यमंत्री
6 of 10
सीएम योगी आदित्यनाथ
सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट को लेकर हमारे पास कोई व्यवस्था नहीं है। आईआईटी को इसके लिए मदद करनी चाहिए।
उत्तर प्रदेश में एमएसएमई की स्थिति अन्य प्रदेशों की अपेक्षा काफी बेहतर थी लेकिन पिछली सरकारों ने छोटे और लघु उद्यमियों को प्रोत्साहन नहीं दिया। सभी निराश थे।
विज्ञापन
ये भी बोले मुख्यमंत्री
7 of 10
सीएम योगी आदित्यनाथ
अधिकारियों के पास एमएसएमई विकास को लेकर कोई कार्ययोजना नहीं थी। अब उसमें सुधार किया जा रहा है।
70 साल में किसी ने क्यों नहीं सोचा कि स्टार्टअप इंडिया, स्टैंडअप इंडिया, मेक इन इंडिया जैसी चीजें जरूरी हैं।
ये भी बोले CM
8 of 10
सीएम योगी आदित्यनाथ
हम प्रदेश के सभी युवाओं को सरकारी नौकरी नहीं दे सकते।
युवा पढ़ाई करने के बाद नौकरियों के पीछे न भागें।
मुझे श्रीराम के बारे में पूछते हैं
9 of 10
सीएम योगी आदित्यनाथ
हमने यूपी दिवस मनाया प्रदेश के विकास के लिए। यह उत्सव नाच और गानों का नहीं था।
मेरे कपड़े देखकर लोग मुझे श्रीराम के बारे में पूछते हैं।
मुख्यमंत्री ने समाजवादी पार्टी के परिवार पर बिना नाम लिए निशाना साधा। बोले, यहां आज तक लोग यही सोचते थे कि अगर उन्हें कोई पद मिल गया तो उनके परिवार के दूसरे सदस्य को भी कोई न कोई पद मिल जाए। परिवारवाद मानव स्वभाव की कमजोरी है।