फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक ही तकनीक का किम जोंग जैसे शासक और पीएम मोदी ऐसे करते हैं अलग-अलग प्रयोग- सीएम योगी

Sun, 28 Jan 2018 03:57 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 6
सीएम योगी आदित्यनाथ
आईआईटी कानपुर के एल्युमनाई एसोसिएशन, एंटरप्रिन्योरशिप सेल और टाई यूपी की ओर से आयोजित ‘स्टार्टअप मास्टर क्लास’ में मुख्यमंत्री ने कहा कि आईआईटी कानपुर में मैं इसलिए भी आया हूं क्योंकि आईआईटी ने दुनिया को बहुत कुछ दिया है। अब मैं चाहता हूं कि आईआईटी जिस प्रदेश में है, उसे भी कुछ दे ताकि हमारा प्रदेश भी तेजी से विकास कर सके।

 
विज्ञापन

2 of 6
सीएम योगी आदित्यनाथ
मुख्यमंत्री ने प्रदेश से हो रहे युवाओं के पलायन पर भी चिंता जाहिर की। कहा कि उत्तर प्रदेश आबादी के लिहाज से देश का सबसे बड़ा प्रदेश है लेकिन यहीं के युवा सबसे ज्यादा पलायन करते हैं। इसका मुख्य कारण बेरोजगारी है। इसे रोकने के लिए युवाओं को स्टार्टअप से जोड़ना जरूरी है। 

 
विज्ञापन

3 of 6
सीएम योगी आदित्यनाथ
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आजादी के 70 साल हो गए। भाजपा के पहले किसी सरकार ने स्टार्टअप के बारे में नहीं सोचा। अब केंद्र और प्रदेश दोनों ही सरकारें इस दिशा में काम कर रही हैं। युवाओं के कौशल को निखार कर स्टार्टअप को बढ़ावा दिया जाएगा। इससे युवा नौकरी के पीछे नहीं भागेगा बल्कि नौकरी देने वाला बनेगा। 

 

प्रदेश के सभी तकनीकी संस्थानों को जोड़े आईआईटी

4 of 6
सीएम योगी आदित्यनाथ
मुख्यमंत्री ने कहा कि ज्ञान का एकाधिकार समाप्त होना चाहिए। इसके लिए इसे सरल और सुगम बनाना होगा। आईआईटी इसमें सक्षम है। इसलिए मैं यह चाहता हूं कि आईआईटी कानपुर के साथ हमारे प्रदेश के सभी तकनीकी शिक्षण संस्थान जुड़ें। बोले, आईआईटी कानपुर को इसकी अगुवाई करनी चाहिए।

 
विज्ञापन

बेरोजगारी में गांवों से शहर भाग रहे लोग 

5 of 6
सीएम योगी आदित्यनाथ
 मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि यह चिंता का विषय है कि बेरोजगारी के चलते गांव के लोग शहरों की ओर भाग रहे हैं। इससे दोनों तरफ की स्थिति खराब हो रही है। शहर में जहां शासन 15 लाख लोगों के लिए सुविधाएं मुहैया कराता है, वहीं 50 लाख लोग उसका उपभोग कर रहे हैं। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

तकनीक किम जोंग तक पहुंची तो बर्बादी होगी

6 of 6
सीएम योगी आदित्यनाथ
मुख्यमंत्री ने तकनीक को देश और दुनिया के लिए जरूरी बताया। यह भी कहा कि अगर यही तकनीक किम जोंग जैसे शासकों तक पहुंचती है तो बर्बादी होती है। जब पीएम नरेंद्र मोदी तक पहुंचती है तो वे इसका प्रयोग देश के विकास के लिए करते हैं।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें