उत्तर प्रदेश वस्त्र प्रौद्योगिकी संस्थान (यूपीटीटीआई) के छात्र अब ऐसा कपड़ा बनाने के लिए शोध करेंगे जो बहुत अधिक तापमान में भी नहीं जलेगा और शून्य से काफी सेल्सियस नीचे तापमान पर भी शरीर का तापमान सामान्य रखेगा।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
डेमो पिक
यह सब खास तरह के मैटेरियल (पदार्थ) के रेशों से तैयार होगा। इस तरह का कपड़ा सेना और फायर ब्रिगेड के साथ ही स्पेस में जाने वाले वैज्ञानिकों के लिए तैयार किया जाएगा। आईआईटी के प्रो. कांतेश बलानी ने बुधवार को यूपीटीटीआई में सेमिनार के दौरान छात्रों को रेशों से खास तरह का कपड़ा तैयार करने की जानकारी दी। यूपीटीटीआई में ‘थर्मल बिहेवियर ऑफ मैटेरियल’ विषय पर दो दिवसीय सेमिनार का आयोजन हुआ।
विज्ञापन
3 of 5
डेमो पिक
सेमिनार के दूसरे दिन बुधवार को आईआईटी के प्रो. कांतेश बलानी ने हाइड्रोफोबिक मैटेरियल पर व्याख्यान दिया। उन्होंने हाइड्रोफोबिक पदार्थ के ऊष्मीय गुणों की जानकारी दी। इसके बाद डॉ. सुप्रियो चक्रवर्ती ने ऊष्मारोधी (फायर प्रूफ) कपड़ा बनाने की विस्तार से जानकारी दी। ऐसा कपड़ा पहनकर अधिक तापमान वाले स्थानों पर काम करने वाले सैनिकों और फायर ब्रिगेड के जवान आग में भी अधिक देरी तक सुरक्षित होकर बचाव कार्य कर सकेंगे।
4 of 5
डेमो पिक
शोध करके विशेष तरह का कपड़ा तैयार करने की बात कही। डीन एकेडमिक प्रो. आलोक कुमार ने सेमिनार में शामिल होने वाले छात्रों को प्रमाण-पत्र वितरित किया। इसमें डॉ. देवेंद्र प्रसाद, प्रो. महेंद्र उत्तम, प्रो. प्रमोद कुमार, प्रो. केए पात्रा, डॉ. मुकेश कुमार सिंह, डॉ. नीलू कांबो समेत अन्य मौजूद रहे।
सेमिनार के दौरान डॉ. जेपी सिंह ने छात्रों को बताया कि मनुष्य की तरह कपड़ों को भी सांसों की जरूरत है। अगर ऐसा नहीं होगा तो शरीर से निकलने वाली गर्मी और वातारण की ठंडक-गर्मी से व्यक्ति परेशान हो जाएगा। कपड़ा ऐसा होना चाहिए जो शरीर से निकलने वाली गर्मी को बाहर निकाल दे और पसीने को सुखा दे। वातावरण की ठंडक और गर्मी को शरीर तक पहुंचने से रोके।