कानपुर महानगर कांग्रेस पार्टी का शनिवार को हुआ कार्यकर्ता सम्मेलन, 'कार्यकर्ता भड़ास निकालो सम्मेलन बनकर रह गया। नगर निकाय चुनाव के दौरान टिकट वितरण और चुनाव में प्रत्याशियों से ज्यादा निर्दलियों का साथ देने वाले पार्टी के बड़े नेताओं पर कार्यकर्ताओं ने जमकर आग उगली।
विज्ञापन
2 of 6
कानपुर कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन
- फोटो : अमर उजाला
कार्यकर्ताओं ने मंच पर बैठक पार्टी के स्थानीय बड़े नेताओं की तरफ उंगली दिखाकर, नाम लेकर चिल्लाते हुए कहा कि इनकी वजह से वह लोग चुनाव हार गए। कार्यकर्ताओं के इस गुस्से को वहां बैठे प्रदेश प्रभारी गुलाब नबी आजाद और प्रदेश अध्यक्ष राजबब्बर अवाक होकर सुनते रहे।
विज्ञापन
3 of 6
कानपुर कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन
- फोटो : अमर उजाला
कांग्रेस पार्टी ने अपने बूथ स्तर तक के कार्यकर्ताओं का दिल जीतने के लिए नई रणनीति के तहत काम करना शुरू किया है। इस बार का कार्यकर्ता सम्मेलन इसी रणनीति का एक हिस्सा था। इसके तहत सम्मेलन में एक भी बड़े नेता को बोलने का मौका नहीं दिया गया। सिर्फ कार्यकर्ताओं अपनी बात बेबाकी से रखने की योजना बनाई गई।
4 of 6
कानपुर कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन
- फोटो : अमर उजाला
सिविल लाइंस स्थिति रागेंद्र स्वरूप आडीटोरियम में खचाखच भरे कार्यकर्ताओं के बीच पार्षद का चुनाव हार गए पार्टी कार्यकर्ताओं को सबसे पहले एक-एक करके बोलने के लिए बुलाया गया। इसके बाद मंडल अध्यक्षों की बात सुनी गई। इससे पहले जीते हुए पार्षद और मेयर की प्रत्याशी रहीं बंदना मिश्रा को भी बोलने का मौका दिया गया।
विज्ञापन
5 of 6
कानपुर कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन
- फोटो : अमर उजाला
सम्मेलन में मौजूद कार्यकर्ताओं में गर्मी और मंच पर बैठे स्थानीय बढ़े नेताओं में घबराहट उस समय शुरू हुई, जब हारे हुए पार्षद प्रत्याशियों बड़े नेताओं का नाम लेकर, चुनाव में इनकी तरफ से किए गए असहयोग की कहानी बयां करने लगे। पूर्व केंद्रीय मंत्री श्रीप्रकाश, पूर्व सांसद राजाराम पाल, पूर्व विधायक अजय कपूर, भूधर नारायण, संजीव दरियाबादी, पवन गुप्ता, आलोक मिश्रा सभी का नाम लेकर कार्यकर्ताओं ने अपनी भड़ास निकाली।
कानपुर कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन
- फोटो : अमर उजाला
पार्षद का चुनाव हार गया एक कार्यकर्ता कौशिक रजत वाजपेयी तो अपनी बात कहते-कहते रोने लगा। उसने एक-एक करके सबका नाम ले लिया। आखिर में गुलाब नबी आजाद ने उसे अपने पास बुलाकर उसे आश्वासन दिया कि अगली बार उसके चुनाव में वह खुद प्रचार करने आएंगे।