3695 करोड़ के बैंकिंग घोटाले में गिरफ्तार कानपुर के उद्योगपति विक्रम कोठारी की कंपनी के लिक्विडेटर (कर्ज आदि का समाधान कराने वाला) के सामने पीएफ विभाग ने अपना दावा रख दिया है। इससे कंपनी की नीलामी आदि होने पर सबसे पहले पीएफ विभाग के बकाए का भुगतान कराया जाएगा। कंपनी ने अपने यहां कार्यरत करीब तीन सौ से अधिक कर्मचारियों का डेढ़ साल का पीएफ नहीं जमा किया है। कंपनी पर एक करोड़ 30 लाख का पीएफ बकाया है।