फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CISCE Result 2018: 10वीं में 98.51 प्रतिशत और 12वीं में 96.21 प्रतिशत बच्चों ने बाजी मारी 

Mon, 14 May 2018 04:37 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 6
डेमाे पिक
काउंसिल फॉर इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (सीआईएससीई) की ओर से हाईस्कूल (आईसीएसई) एवं इंटरमीडिएट (आईएससी) का रिजल्ट घोषित कर दिया गया है। नतीजे आते ही मेधावियों के चेहरे खिल उठे। 
 
विज्ञापन

2 of 6
डेमाे पिक
इस वर्ष सीआईएससीई के अोवरअॉल प्रतिशत में इजाफा हुआ है। 10वीं में 98.51 प्रतिशत और 12वीं में 96.21 प्रतिशत बच्चे उत्तीर्ण हुए हैं। छात्रों ने परीक्षा परिणाम वेबसाइट एवं एसएमएस के माध्यम से देखा। 
 
विज्ञापन

3 of 6
डेमाे पिक
छात्र अपने स्कूल के प्रिंसिपल के द्वारा भी रिजल्ट प्राप्त कर सकते हैं। स्कूल प्रिंसिपल की लॉग इन आईडी के जरिये भी छात्रों का रिजल्ट देखा जा सकता है।

4 of 6
डेमाे पिक
हाईस्कूल के छात्र अपने मोबाइल पर icse के साथ सात अंकों का यूनिक कोड टाइप करके 09248082883 पर भेज सकते हैं। जिसके बाद उन्हें रिजल्ट प्राप्त हो जाएगा। वहीं, इंटरमीडिएट के छात्र isc के बाद सात अंकों का मोबाइल नंबर टाइप करके 09248082883 पर भेज सकते हैं। इसके साथ ही www.result.cisce.org और  www.cise.org वेबसाइट्स पर रिजल्ट देखा जा सकता है।
 
विज्ञापन

5 of 6
डेमाे पिक
जिन छात्रों को अपने रिजल्ट में किसी तरह की गड़बड़ी की आशंका है, वह सात दिनों के अंदर कापी रिचेक के लिए आवेदन कर सकते हैं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
डेमाे पिक
इस बार बोर्ड द्वारा छात्रों को डिजिटल लॉकर की सुविधा भी दी जाएगी। इसके लिए मोबाइल नंबर होना अनिवार्य है। क्योंकि डिजिटल लॉकर से मार्कशीट प्राप्त करने के लिए मोबाइल पर आया ओटीपी (वन टाइम पासवर्ड) देना अनिवार्य होगा। डिजिटल लॉकर से मार्कशीट प्राप्त करके छात्र कभी भी जरूरत पड़ने पर उसका प्रिंट आउट निकलवा सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें