डेमाे पिक
सीआईएससीई 10वीं व 12वीं का रिजल्ट घोषित होने वाला है। कोई अच्छे नंबरों से पास होगा तो किसी को कुछ कम अंक भी मिल सकते हैं। ऐसे छात्रों को निराश होने की जरूरत नहीं है। बल्कि इससे सबक लेकर और तैयारियों के साथ जुट जाना है। आगे कई रास्ते हैं, जो सफलता की मंजिल पर ले जाने के लिए आपका इंतजार कर रहे हैँ। ऐसे तमाम उदाहरण हैं, जिन्होंने बोर्ड परीक्षाओं में कम अंक लाने के बाद भी सफलताओं के झंडे गाड़े हैं।