फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रिसमस पर गले मिले, खुशी से खिले, केक खिलाकर दी बधाई, सेंटा ने बच्चों को बांटे उपहार, तस्वीरें

Wed, 25 Dec 2019 10:16 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 6
कानपुर में क्रिसमस पर जश्न - फोटो : अमर उजाला
कानपुर में बुधवार को क्रिसमस का पर्व धूमधाम से मनाया गया। शहर की सभी चर्चों में प्रार्थना सभाएं आयोजित की गईं। परिवारों के साथ पहुंचे मसीही समाज के लोगों ने यीशु को नमन कर प्रार्थना की। यीशु के आगमन की खुशी में गीत गाए गए।
विज्ञापन

2 of 6
कानपुर में क्रिसमस पर जश्न - फोटो : अमर उजाला
इसके बाद सभी ने एक-दूसरे को गले लगाकर मेरी क्रिसमस कहा। किसी ने केक खिलाया तो किसी ने उपहार दिया। खासकर बच्चों के चेहरे सांता क्लाज से उपहार पाकर खुशी से खिल उठे। सभी क्रिसमस के उत्साह से लबरेज नजर आए। 
विज्ञापन

3 of 6
कानपुर में क्रिसमस पर जश्न - फोटो : अमर उजाला
चर्चों में पादरियों ने यीशु के जन्म के बारे में बताया। कहा कि रात में गडरियों को तारा दिखाई दिया। देवदूत ने आकर कहा कि मत डरो। प्रभु यीशु मसीह पैदा हो गए हैं। वह बेतलहम की गोशाला में चरनी में लिपटे हुए मरियम और युसूफ की गोद में हैं।

4 of 6
कानपुर में क्रिसमस पर जश्न - फोटो : अमर उजाला
गडरियों ने पूछा कि हम उन्हें कैसे पहचानेंगे। तब तारा आगे-आगे चला और जहां प्रभु यीशु मसीह थे और वहीं पर ठहर गया। गडरियों ने प्रभु यीशु को देखा और दंडवत किया।  इसके बाद मसीही समाज के लोगों ने यीशु के आगमन के गीत गाए।
विज्ञापन

5 of 6
कानपुर में क्रिसमस पर जश्न - फोटो : अमर उजाला
मैथाडिस्ट चर्च, सिविल लाइंस में पादरी जेजे आलीवर, क्राइस्ट चर्च, मालरोड में पादरी एसपीलाल, सीएनआई ऑफ चर्च ग्वालटोली में पादरी फजल मसीह, चर्च ऑफ गॉड गोविंद नगर में पादरी जितेंद्र सिंह, न्यू लाइट चर्च श्याम नगर में पादरी संतोष शिवपुरी, सेंट थामस चर्च किदवई नगर में फादर रॉल्फी, सेंट फ्रांसिस चर्च, अशोक नगर में फादर राजेश साइमन, द गुड शेपर्ड चर्च केशवपुर में पादरी आशीष मसीह, चर्च ऑफ क्राइस्ट स्वरूप नगर में पादरी अमरजीत सिंह, चर्च ऑफ फेथ, नवाबगंज में पादरी जीएम गिलवर्ट, चर्च ऑफ क्राइस्ट पांडुनगर में पादरी इमैनुवल सिंह ने प्रार्थना कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
कानपुर में क्रिसमस पर जश्न - फोटो : अमर उजाला
उधर, चर्च ऑफ गॉड गोविंद नगर में, न्यू लाइट चर्च श्याम नगर में, सेंट थामस चर्च विजय नगर में भी सुबह प्रार्थना सभा आयोजित हुईं। अशोक नगर स्थित सेंट फ्रांसिस चर्च में फादर राजेश साइमन ने यीशु जन्म और शिक्षाओं के बारे में बताया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें