कानपुर में इस सीजन में अब तक का सबसे सर्द दिन बुधवार रहा। न्यूनतम तापमान 4.6 पर आ गया। लोग दिनभर ठिठुरते रहे। धूप निकली लेकिन ठंड इतनी ज्यादा थी कि बेअसर साबित हुई।
विज्ञापन
2 of 5
ठंड का कहर, ठिठुर रहा शहर
- फोटो : अमर उजाला
एक दिन पहले मंगलवार को न्यूनतम पारा 5.8 रिकार्ड किया गया था, यह भी अब तक का सबसे न्यूनतम तापमान था। इसके अलावा नए साल के आगाज का जश्न भी कड़ाके की ठंड बीच मनाया जाएगा। न्यूनतम तापमान चार डिग्री तक जाने का अनुमान है। 30 और 31 को बारिश के भी आसार हैं।
विज्ञापन
3 of 5
ठंड का कहर, ठिठुर रहा शहर
- फोटो : अमर उजाला
वातावरण में नमी की अधिकता के चलते सुबह और शाम को घना कोहरा छाया रहा। सुबह सात बजे तक तीन सौ मीटर तक की दृश्यता रही। दिन में भी करीब दो बजे के बाद से धुंध छाने लगी थी, जो शाम होते ही कोहरे में तब्दील हो गई।
4 of 5
ठंड का कहर, ठिठुर रहा शहर
- फोटो : अमर उजाला
सुबह हवा में नमी की मात्रा नौ प्रतिशत बढ़कर 75 पर आ गई। अधिकतम नमी एक दिन पहले की तरह 94 प्रतिशत रही। मंगलवार की अपेक्षा बुधवार को हवा की नमी में दो किलोमीटर प्रतिघंटे की कमी आई। वहीं अधिकतम तापमान 16.4 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। विभाग की मानें तो 30 और 31 दिसंबर को यूपी के कानपुर समते आसपास के शहरों में बारिश होने की संभावना है।
अगले एक सप्ताह में तापमान डिग्री सेल्सियस में
26 को न्यूनतम 5, अधिकतम 16
27 को न्यूनतम 4 अधिकतम 15
28 को न्यूनतम 5 अधिकतम 15
29 को न्यूनतम 4 अधिकतम 15
30 को न्यूनतम 4 अधिकतम 14
31 को न्यूनतम 4 अधिकतम 14