फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PHOTOS: छोटी दिवाली पर भी जमकर हुई खरीदारी, लक्ष्मी-गणेश के साथ जेवरात और पटाखों की मची धूम

Sat, 26 Oct 2019 09:28 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 6
पूजन के लिए लक्ष्मी गणेश जी की मूर्ति खरीदती महिला - फोटो : अमर उजाला
धनतेरस के बाद छोटी दिवाली पर भी शनिवार को बाजार गुलजार रहे। लोगों ने गणेश-लक्ष्मी, खील, खिलौने की जमकर खरीदारी की। एक्सप्रेस रोड, भूटा टोली, कैनाल रोड, सीसामऊ, 80 फीट रोड, गुमटी नंबर पांच, गोविंद नगर, किदवई नगर, आर्य नगर, स्वरूप नगर आदि बाजारों में देर रात तक भीड़ लगी रही। रंग-बिरंगी झालरों की भी अच्छी खरीदारी हुई।   

 
विज्ञापन

2 of 6
दिवाली पर जमकर हुई खरीदारी - फोटो : अमर उजाला
कलक्टरगंज थोक बाजार के अलावा सभी प्रमुख फुटकर बाजारों में गणेश-लक्ष्मी की मूर्तियां, उनके परिधान खरीदने वाले सुबह से पहुंचने लगे। कोलकाता से आईं मिट्टी की बनी मूर्तियाें की अच्छी मांग रही। दुकानदारों ने भी त्योहार की मांग का लाभ उठाया और शगुन के अनुसार 51, 101, 501, 1001 रुपये में मूर्तियों की बिक्री की।

 
विज्ञापन

3 of 6
दिवाली पूजन के लिए लक्ष्मी गणेश की मूर्ति खरीदती महिलाएं - फोटो : अमर उजाला
एक्सप्रेस रोड और कैनाल रोड स्थित खील-खिलौने, लइया, गट्टे की दुकानों पर खरीदारों की जबरदस्त भीड़ रही। पिछले वर्ष की तुलना में भाव में अंतर नहीं दिखा। लइया 33-36 रुपये किलो, खील 55-75 रुपये, चूरा 42-46 रुपये, खिलौना 55-60 रुपये किलो तथा गट्टा भी इसी भाव के स्तर पर बिका। 

 

4 of 6
देर रात तक हुई खरीदारी - फोटो : अमर उजाला
दिवाली पर कच्चे दीयों की भी खूब खरीदारी हुई। इनका इस्तेमाल काजल बनाने में होता है। कच्चे-पक्के दीयों की कीमत प्रति पीस पांच रुपये रही। इसी तरह डिजाइनर मिट्टी के दीये 5 रुपये प्रति पीस और साधारण दीये 50 रुपये के 100 पीस बिके। रंग-बिरंगी कैंडल 20 रुपये पैकेट में बिकीं। एक पैकेट में 10 कैंडल हैं। 

 
विज्ञापन

5 of 6
जेवरात देखती महिलाएं - फोटो : अमर उजाला
मनीराम बगिया स्थित रंग-बिरंगी झालरों की थोक दुकानों में भीड़ लगी रही। घूमने वाले दीपमाला, दीये, कलश, रिमोट से चलने वालीं झालरों के अलावा आवाज करने वाली झालरों की जमकर बिक्री हुई। बैटरी वाले कैंडल, चाइनीज डक लाइट, पानी के झरने जैसी कैंडल, रॉकेट एलईडी, मल्टीकलर रॉकेट एलईडी, लोटस बल्ब, राउंडेबल बल्ब, प्लेट फ्रेम में हाइड्रोलिक गणेश-लक्ष्मी की खूब बिक्री हुई। ट्री, मिर्ची और सेब लुक बल्ब की झालर 180-200 रुपये में बिकी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
दिवाली की खरीदारी - फोटो : अमर उजाला
मिठाई संग ड्राई फ्रूट बाजार में भी जमकर खरीदारी हुई। शहर की प्रमुख मिठाई की दुकानों में लड्डू, काजू कतली, छेने के आइटमों की खूब मांग रही। लोगों ने गिफ्ट पैक भी जमकर खरीदे। चॉकलेट पैक 100 रुपये से लेकर एक हजार रुपये में बिके। नयागंज के किराना बाजार भी गुलजार रहे। यहां काजू, पिस्ता, बादाम, किशमिश के पैक 350 रुपये से लेकर भार और आइटमों के अनुसार 900 रुपये तक में बिके। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें