कानपुर में लंबे समय से ग्राहकों की बेरुखी देख रहे बाजारों पर धनतेरस पर्व पर जमकर धन बरसा। मंदी जैसी बात बाजारों में कहीं नहीं दिखी। शोरूम-दुकानें ग्राहकों से गुलजार रहीं। ग्राहकों की भीड़ दोपहर से ही जुटना शुरू हो गई थी। बिरहाना रोड सराफा बाजार में दोपहर तीन बजे ही हर शोरूम ग्राहकों से गुलजार थे।
विज्ञापन
2 of 6
गणेश लक्ष्मी खरीदते हुए
- फोटो : अमर उजाला
रात में इन शोरूमों में पैर रखने तक की जगह नहीं थी। शाम ढलने के बाद बाजार गुलजार होते चले गए। 12 बजे के बाद तक लोग खरीदारी करते रहे। बाइक-कार शोरूमों में डिलीवरी लेने वालों की भीड़ रही। करीब 12010 बाइकें और 2500 अलग-अलग श्रेणी की कारें बिक गई। इलेक्ट्रानिक्स बाजार भी जमकर गुलजार रहा।
विज्ञापन
3 of 6
जमकर की खरीददारी
- फोटो : अमर उजाला
बर्तन बाजार, ड्राई फ्रूट, मिठाई और गिफ्ट आइटम खरीदने वालों का बाजारों में तांता लगा रहा। हर ग्राहक ने अपनी जेब के मुताबिक खरीदारी की और अपनी पसंद की चीजें खरीदी। रंग-बिरंगी झालरों, कपड़ा और खील-खिलौना के बाजारों में भी जमकर खरीदारी हुई। शॉपिंग माल्स में भी ग्राहकों की भीड़ रही। यहां भी अच्छी खरीदारी हुई।
4 of 6
गुलजार रहा दिवाली बाजार
- फोटो : अमर उजाला
हर शोरूम में ग्राहकों की भीड़
शहर के बिरहाना रोड, नयागंज, चौक सराफा के अलावा गोविंद नगर, किदवई नगर, लाल बंगला, चकेरी, बर्रा स्थित ज्वैलरी शोरूम दुल्हन की तरह सजे थे। इन शोरूमों में सुबह से ही ग्राहक पहुंचने लगे थे। भीड़ अधिक होने के कारण बिरहाना रोड के हर बड़े शोरूम के बाहर सोने-चांदी के सिक्कों की बिक्री के लिए अलग स्टाल लगाए गए थे। ग्राहकों ने ठोस (बुलियन) सोना-चांदी के अलावा सोने-चांदी के गणेश-लक्ष्मी की मूर्तियां, चांदी के एक किलो, 500 ग्राम के नोट, एक ग्राम से 10 ग्राम के सोने के सिक्के भी जमकर खरीदे। डायमंड के नेकलेस, रिंग, सेट के साथ ही डायमंड की खरीद की गई। इन बाजारों में करीब 600 करोड़ के कारोबार का अनुमान है।
विज्ञापन
5 of 6
दिवाली की खरीदारी करती महिलाएं
- फोटो : अमर उजाला
12010 बाइकें, 2500 कारें बिक गई
बीते दिनों सबसे ज्यादा सुस्ती की चपेट में रहे आटोमोबाइल क्षेत्र में सुस्ती फुर्र हो गई। बाइक और कार की डिलीवरी लेने के लिए शहर भर स्थित 40 शोरूमों में सुबह से ही ग्राहक पहुंच गए थे। नवरात्र पर बेहतरीन कारोबार करने वाले वाहन बाजार को धनतेरस ने हाथों-हाथ लिया है। 12010 बाइकें और 2500 कारें बिक गई। इन कारों में सबसे ज्यादा बिक्री 10 से 20 लाख वाली लग्जरी कारों की रही। करीब 700 करोड़ के वाहनों की बिक्री का अनुमान है।
खूब बिके सोफा, डाइनिंग टेबल सेट
गोविंद नगर, जरीब चौकी, हीरामन का पुरवा, दीप सिनेमा, 80 फीट रोड, जवाहर नगर स्थित फर्नीचर शोरूमों में ग्राहकों की खासी भीड़ रही। लोगों ने सोफा सेट, डाइनिंग टेबल, कुर्सियां, अलमारी, डबल बेड की अच्छी खरीदारी की। ब्रांडेड कंपनियों की अलमारियों की अच्छी मांग रही। एंटीक और रजवाड़ा लुक वाले सोफा सेट की अच्छी बिक्री हुई।