मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के समर्थन में हुई रैली के बहाने विपक्ष पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि सीएए का विरोध करने के पीछे विपक्षी पार्टियों का एक ही मकसद है कि वे आईएसआई एजेंटों की देश में इंट्री कराना चाहती हैं। उन्होंने बड़े चेतावनी भरे लहजे में कहा कि यदि उत्तर प्रदेश की धरती पर कोई देश विरोधी नारे लगाएगा, तो उस पर देशद्रोह का मुकदमा दर्ज होगा।