फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

1 मिनट में 900 राउंड फायर करेगी कानपुर में बनी ये हाईटेक कारबाइन, छत्तीसगढ़ पुलिस करेगी इस्तेमाल

Fri, 04 May 2018 05:50 PM IST
अमित अवस्थी, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 4
डेमाे पिक
छत्तीसगढ़ पुलिस अब कानपुर में बनी हाईटेक कारबाइन का इस्तेमाल करेगी। शुक्रवार को 50 कारबाइन का सेट छत्तीसगढ़ भेजा गया है। 
 
विज्ञापन

2 of 4
डेमाे पिक
छत्तीसगढ़ पुलिस ने स्माल आर्म्स फैक्ट्री (एसएएफ) में विकसित की गई 640 ज्वाइंट वेंचर प्रोटेक्टिव कारबाइन (जेवीपीसी) खरीदी हैं। इनमें से 50 कारबाइन का हैंडओवर एक समारोह में छत्तीसगढ़ पुलिस को कर दिया गया है। इसकी मदद से पुलिस को नक्सलियों से मुकाबला करने में मदद मिलेगी।

 
विज्ञापन

3 of 4
कार्बाइन
जेवीपीसी को तमाम रिसर्च के बाद एआरडीई पुणे के साथ मिलकर बनाया गया है। कारबाइन में सौ फीसदी उपकरण स्वदेशी हैं। तीन किलो वजन वाली कारबाइन के लुक पर खास ध्यान दिया गया है। ऐसा लुक विश्व के दो देशों जर्मनी और बेल्जियम की कारबाइन में ही दिखता है। जेवीपीसी की मारक क्षमता अचूक है। अपर महाप्रबंधक गगन चतुर्वेदी ने बताया कि 4 मई को आयुध निर्माणी बोर्ड के चेयरमैन एसके चौरसिया की मौजूदगी में कारबाइन हैंडओवर की जाएगी।  
 
विज्ञापन

ज्वाइंट वेंचर प्रोटेक्टिव कारबाइन (जेवीपीसी) की खासियत

4 of 4
डेमाे पिक
कैलिबर 5.56 एमएम
लेंथ 550-700 एमएम
वजन 3 किलो बिना मैग्जीन
रेंज 200 मीटर
रेट आफ फायर 900 राउंड प्रति मिनट
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें