तीन दिनों का महापर्व छठ दिवाली के छठे दिन मनाया जाता है। दिवाली खत्म होते ही लोग छठ की तैयारी में लग जाते हैं। छठ की शुरुआत नहाय खाय से होती है। इस वर्ष 31 अक्टूबर को नहाय खाय से छठ पूजा शुरू होगी। इस दिन छठ करने वाले व्यक्ति स्नान करने के बाद नए कपड़े पहनते हैं और उसके बाद भी खाना खाते है। नहाय खाय के दिन एक बात का खास ध्यान रखा जाता है कि खाने में किसी भी प्रकार का मसाला, लहसुन और प्याज न मिलाया जाए। इसका साफ अर्थ यह है कि काफी साधारण तरीके से इस दिन खाना बनाया जाता है।
.