फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीबीआई अफसरों की 'बलि' लेने वाले मीट कारोबारी मोइन कुरैशी का पाकिस्तान और बॉलीवुड कनेक्शन

Sun, 28 Oct 2018 08:30 AM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 12
मीट कारोबारी मोइन कुरैशी
देश की सबसे बड़ी जांच एजेंसी 'सीबीआई में भूचाल' लाने वाले मीट कारोबारी मोइन कुरैशी की कहानी इतनी बड़ी है कि हर कोई हैरान है। फर्श से अर्श तक का सफर तय करने वाले मोइन का तगड़ा बॉलीवुड कनेक्शन है। मीट के कारोबार के अलावा मोइन का पैसा पॉलिटिकल पार्टियों के चंदे और फिल्म प्रोडक्शन में भी लगा है। 

 
विज्ञापन

2 of 12
मीट कारोबारी मोइन कुरैशी
इन दिनों देश की जांच एसेंजी जिसने कई बड़े-बड़े मामलों से झूठ का पर्दाफाश किया है। उसी जांच एजेंसी में आज महासंग्राम छिड़ा हुआ है। इतिहास में ऐसा पहली बार है कि जांच एजेंसी खुद जांच के दायरे में है।  सीबीआई द्वारा खुद के ही दफ्तर पर छापा मारने और एक के बाद एक अधिकारियों की गिरफ्तारी के बीच चलिए हम आपको इस मामले के सभी किरदारों से रूबरू करवाते है।
 
विज्ञापन

3 of 12
मीट कारोबारी मोइन कुरैशी
देश की सबसे बड़ी जांच एजेंसी के बीच जो महाभारत जारी है उसके तार कहीं ना कहीं मोइन कुरैशी से जुड़े हैं, सबसे पहले जानते हैं कि आखिर ये मोइन कुरैशी कौन है। उत्तर प्रदेश रामपुर के रहने वाले मोइन कुरैशी उस वक्त सुर्खियों में आए जब साल 2014 में आयकर विभाग ने उनके छतरपुर निवास, रामपुर और दूसरी प्रॉपर्टीज पर छापे मारे। कहा जाता है कि छापेमारी के दौरान इन सभी जगहों पर करोड़ों रुपये के कैश के साथ-साथ कुरैशी और दूसरे अहम लोगों की बातचीत की टेप भी हासिल हुई थी जो मीट-निर्यात और कथित हवाला ऑपरेटर ने खुद ही रिकॉर्ड किए थे।
 

4 of 12
मीट कारोबारी मोइन कुरैशी
सीबीआई घूसकांड पर चल रहा विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है, डायरेक्टर आलोक वर्मा और स्पेशल डायरेक्टर राकेश अस्थाना को फोर्स लीव पर भेजने के बाद तो इस विवाद ने विकराल रूप धारण कर लिया है। जहां विरोधी दल इस बात के लिए मोदी सरकार को घेरे हुए हुए हैं वहीं, उसके अपने दल के बड़े नेता सुब्रमण्यम स्वामी ने भी इस बात के लिए अपनी सरकार पर निशाना साधा है।
 
विज्ञापन

5 of 12
मीट कारोबारी मोइन कुरैशी
इस समय पूरे देश में चर्चा का विषय बने मोइन कुरैशी के पिता यूपी के रामपुर जिले में बड़े अफीम कारोबारी थे। उन्होंने अफीम बेचकर करोड़ों की कोठियां कानपुर और रामपुर में बनवाई थीं। कुछ समय बाद उनका पूरा परिवार कानपुर में ही शिफ्ट हो गया। मोइन को पिता ने उच्च शिक्षा दी और उसके बाद मोइन ने रामपुर में 1993 में कसाईखाना खोला, देखते ही देखते मोइन कुरैशी ने दो दर्जन से ज्यादा मीट एक्सपोर्ट करने वाली कंपनियां खड़ी कर ली, इन कंपनियों के जरिए मोइन कुरैशी विदेशों में भी मीट सप्लाई करने लगा।
 
विज्ञापन

6 of 12
मोइन कुरैशी
लेकिन कुरैशी पहली बार चर्चा में तब आया जब उसकी बेटी परनिया कुरैशी की शादी सीए अर्जुन प्रसाद से हुई, साल 2011 में हुई इस शादी में पानी की तरह पैसा बहाया गया था, जिसमें देश-विदेश के कई बड़े लोग शामिल हुए थे, ये शादी जांच के घेरे में थी। इसी शादी में मोइन ने पाकिस्तानी गायक राहत फतेह अली खान को गाने के लिए बुलाया था, जो वापसी के वक्त, दिल्ली एयरपोर्ट पर 56 लाख विदेशी मुद्रा के साथ पकड़े गए थे।
 
विज्ञापन

7 of 12
मोइन कुरैशी
इसके बाद सात अगस्त 2015 को मुजफ्फर अली की फिल्म 'जानिसार' रिलीज हुई। इस फिल्म में लीड रोल परनिया ने किया था, इस फिल्म में इमरान अब्बास नकवी हीरो थे। फिल्म एक पीरियड ड्रामा थी जो बॉक्स ऑफिस पर चल नहीं पाई। कहा जाता है कि इस फिल्म में पैसा मोइन ने ही लगाया था। 
 

8 of 12
मोइन कुरैशी
हॉट फोटोशूट की वजह से चर्चा में रहीं परनिया
इसके बाद मोइन कुरैशी की बेटी अपने हॉट फोटोशूट की वजह से भी चर्चा में रहीं, लोगों ने कहा कि फिल्म नहीं चली इसलिए वो ये सब कर रही हैं। परनिया स्टाइलिस्ट के तौर पर फिल्म 'आयशा' के लिए काम कर चुकी हैं।
 

9 of 12
मोइन कुरैशी
पाकिस्तानी हीरोइन से की शादी
मोइन कुरैशी की बीवी नसरीन की बात करें तो वह पाकिस्तानी मूल की हैं। शादी से पहले नसरीन पाकिस्तान की अदाकारा थीं। कई छोटी फिल्मों और ड्रामा में रोल किए। फिर बाद में भारतीय मीट कारोबारी मोइन कुरैशी के संपर्क में आईं तो शादी हुई। पेशे से फैशन डिजाइनर बेटी परनिया कुरैशी का जन्म भी कराची में ही हुआ था। बीवी नसरीन अपनी लक्जरी लाइफ स्टाइल के लिए भी जानी जाती है।
 

10 of 12
मोइन कुरैशी
जब मोइन कुरैशी के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग केस में ईडी ने जांच शुरू की थी, तब तैयार हुई चार्जशीट में  बीवी नसरीन कुरैशी की लक्जरी लाइफस्टाइल का भी जिक्र था। 2011-2014 के बीच जांच एजेंसियों के अफसरों को भी विदेशी महंगे गिफ्ट से उपकृत करने का आरोप था। रिपोर्ट्स में खुलासा हुआ था कि न्यूयॉर्क, पेरिस और लंदन के महंगे होटलों में रहने के दौरान नसरीन ने महंगे साजोसामान खरीदे।
 

11 of 12
मोइन कुरैशी
ईडी ने उन सभी होटल्स से भी बिल मांगे थे, जहां नसरीन ठहरी थी। चार्जशीट में दिल्ली के छतरपुर में कुरैशी परिवार के दो सौ करोड़ कीमत के एक फॉर्म हाउस का भी जिक्र है। नफासत का आलम यह था कि इसकी डिजाइनिंग के लिए कुरैशी ने फ्रेंच आर्किटेक्ट लुइस डेनियट को बुलाया था। ईडी ने फ्रेंच आर्किटेक्ट को हुए भुगतान की भी जांच की थी।
विज्ञापन

12 of 12
मोइन कुरैशी
जब 2011 में बेटी पर्निया की शादी थी तो जॉन गैलीनियों की डिजाइन किया 80 लाख गाउन पहनने का मामला चर्चा-ए-खास था। यह पहला मौका था, जब यह मीट कारोबारी बेटी की शादी की वजह से पहली बार सुर्खियों में आया।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें