फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उन्नाव रेप कांडः तीसरी स्टेटस रिपोर्ट से भी सेंगर समर्थकों को मायूसी हाथ लगी

Wed, 30 May 2018 08:15 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 4
कुलदीप सिंह सेंगर
भाजपा विधायक कुलदीप सेंगर प्रकरण में जांच कर रही सीबीआई ने बुधवार को हाईकोर्ट में तीसरी स्टेटस रिपोर्ट पेश की है। इसमें भी विधायक समर्थकों को मायूसी हाथ लगी। सीबीआई की स्टेटस रिपोर्ट के जरिए लोग यह जानने के लिए उत्सुक दिखे कि जांच एजेंसी ने अब तक की जांच में क्या पाया। साथ ही जांच किस दिशा में बढ़ रही है। बुधवार को हाईकोर्ट में दाखिल की गई स्टेटस रिपोर्ट में सीबीआई ने कोर्ट को बताया कि पाक्सो के मुकदमे को लखनऊ ट्रांसफर करने की कवायद शुरू कर दी गई है। 
 
विज्ञापन

2 of 4
कुलदीप सिंह सेंगर
विधायक कुलदीप सेंगर प्रकरण की जांच कर रही सीबीआई ने बुधवार को अपनी स्टेटस रिपोर्ट हाईकोर्ट में पेश की। स्टेटस रिपोर्ट पेश करने के साथ ही पाक्सो एक्ट के मुकदमे को लखनऊ ट्रांसफर करने के सवाल पर सीबीआई के अधिकारियों ने बताया कि उन्होंने प्रक्रिया की शुरुआत कर दी है।
 
विज्ञापन

3 of 4
कुलदीप सिंह सेंगर
बुधवार को आरोपी विधायक कुलदीप सिंह सेंगर ने भी अपना पक्ष कोर्ट में रखा। सूत्रों की मानें तो विधायक ने कोर्ट से मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की। साथ ही किशोरी के पिता की हत्या के मामले में शामिल न होने का पक्ष भी रखा।
 
विज्ञापन

4 of 4
कुलदीप सिंह सेंगर
बुधवार को हाईकोर्ट में हुई कार्रवाई पर विधायक के करीबी लगातार नजरें बनाए रहे। हालांकि हाईकोर्ट की ओर से अगली सुनवाई की तारीख 3 जुलाई तय करने से समर्थकों में विधायक के जल्द छूटने की उम्मीदें धूमिल हो गई हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें