सीबीआई के नए निदेशक ऋषि कुमार शुक्ला कानपुर में आर्यनगर की गलियों से लेकर आईआईटी, वीएसएसडी कॉलेज समेत पूरे शहर से भलीभांति परिचित हैं। वर्ष-1979 से 1983 तक यहां पढ़ाई के दौरान ही उनका चयन भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के लिए हुआ। यहां वह आर्यनगर में अपनी बुआ सुशीला अवस्थी के घर रहते थे। छह बंगलिया निवासी सुशीला अवस्थी ने बताया कि ऋषि शुक्ला का जन्म 23 अगस्त 1960 को ग्वालियर में हुआ था। कक्षा दो तक वह कार्मेल कॉन्वेंट ग्वालियर में पढ़े। इसके बाद पिता के साथ कोलकाता चले गए। वहां 80 फीसदी अंकों के साथ 12वीं पास की और आईआईटी कानपुर में इलेक्ट्रिकल ब्रांच के लिए चयन हुआ।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
सीबीआई निदेशक ऋषि कुमार शुक्ला
पढ़ाई के लिए ऋषि वर्ष-1979 में कानपुर में बुआ के घर आ गए। एक साल की पढ़ाई पूरी हुई थी, तभी पिता का निधन हो गया। इससे वह काफी दुखी हुए। बहन और मां की देखभाल की जिम्मेदारी के चलते उनका मन इंजीनियरिंग की पढ़ाई से उचट गया। इसके बाद वर्ष-1980 में उन्होंने स्नातक की पढ़ाई के लिए वीएसएसडी कॉलेज से बीकॉम की पढ़ाई शुरू कर दी। साथ ही सिविल सर्विसेज की तैयारी में भी जुट गए।
विज्ञापन
3 of 5
सीबीआई निदेशक ऋषि कुमार शुक्ला
महज तीन साल की मेहनत रंग लाई और वर्ष-1983 में भारतीय पुलिस सेवा के लिए उनका चयन हो गया। रैंक अच्छी थी, इसलिए होम कैडर (मध्यप्रदेश) भी मिल गया। पहली पोस्टिंग रायपुर (अब छत्तीसगढ़ की राजधानी) में एएसपी के पद पर हुई। उसी दौरान भिलाई के आईजी रहे डीपी खन्ना ने ऋषि से प्रभावित होकर अपनी पुत्री नीलम से उनका विवाह कराया। बुआ के बेटे राघवशरण और माधवशरण अवस्थी ने बताया कि वह वर्ष-2013 में अंतिम बार कानपुर आए थे। सीबीआई डायरेक्टर बनने के बाद फोन कर बुआ से आशीर्वाद लिया था।
4 of 5
सीबीआई निदेशक ऋषि कुमार शुक्ला
राघवशरण अवस्थी ने बताया कि ऋषि शतरंज के अच्छे खिलाड़ी हैं। वीएसएसडी कॉलेज की तरफ से खेलते हुए उन्होंने कई खिताब भी जीते थे। इसके चलते उनका चयन यूपी टीम में हुआ था। इसके अलावा उन्हें रफी और लता मंगेशकर के गीत बहुत पसंद हैं। बुआ सुशीला अवस्थी ने बताया कि ऋषि को कढ़ी-चावल बहुत पसंद है। जब मैं उससे पूछती थी कि क्या खाओगे तो वह कहता कि कढ़ी-चावल।
एक नजर परिवार पर
बाबा : रामेश्वर शास्त्री शुक्ला - ग्वालियर के सिंधिया घराने के राजवैद्य
पिता : बालकृष्ण शुक्ला - इंजीनियर
मां : विमला शुक्ला
पत्नी : नीलम शुक्ला
पुत्री : शर्मिष्ठा शुक्ला