फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा के इस बाहुबली विधायक को लगा बड़ा झटका, सीबीआई ने दाखिल की चार्जशीट

Thu, 12 Jul 2018 07:57 AM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 4
बाहुबली विधायक कुलदीप सेंगर को लगा बड़ा झटका
यूपी के उन्नाव जिले में भाजपा के बाहुबली विधायक को बड़ा झटका लगा है। सीबीआई ने अपनी दूसरी चार्जशीट दाखिल करते हुए विधायक को आरोपी नामित किया है। 

उन्नाव गैंगरेप मामले में बुधवार को सीबीआई ने दूसरी चार्जशीट दाखिल कर दी है। इसमें सीबीआई ने विधायक कुलदीप सिंह सेंगर को आरोपी नामित किया है। सीबीआई ने आरोपपत्र में कुलदीप सेंगर की सहआरोपी शशि सिंह को आरोपी ठहराया है। 
विज्ञापन

2 of 4
बाहुबली विधायक कुलदीप सेंगर को लगा बड़ा झटका
सीबीआई ने अपनी जांच के आधार पर कहा कि शशि सिंह गैंगरेप की घटना के दौरान कमरे के बाहर मौजूद थी। कुलदीप सेंगर को चार्जशीट में पास्को एक्ट के तहत भी आरोपी नामित दिया गया है। सीबीआई जांच के अनुसार बलात्कार की घटना 4 जून 2017 को शाम 7 से 8 बजे के बीच हुई।
विज्ञापन

3 of 4
बाहुबली विधायक कुलदीप सेंगर को लगा बड़ा झटका
पिछले सप्ताह ही सीबीआई ने अपनी पहली चार्जशीट दाखिल करते हुए पांच आरोपियों को नामित किया था। जिसमे विधायक कुलदीप सेंगर के भाई जयदीप सिंह उर्फ अतुल सिंह सेंगर  भी शामिल थे।

उन्नाव रेप कांडः तीसरी स्टेटस रिपोर्ट से भी सेंगर समर्थकों को मायूसी हाथ लगी
विज्ञापन

4 of 4
बाहुबली विधायक कुलदीप सेंगर को लगा बड़ा झटका
आपको बता दें कि 17 वर्षीय पीड़िता ने आरोप लगाया था कि उन्नाव जिले की बांगरमऊ विधान सभा सीट से बीजेपी विधायक  कुलदीप सिंह सेंगर ने अपने निवास पर उसके साथ बलात्कार किया था। जांच के दौरान, एफआईआर में नामित सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया था और वर्तमान में सभी न्यायिक हिरासत में हैं।

जानिए क्या था पूरा मामला...

उन्नाव रेप कांडः आरोपी विधायक कुलदीप सेंगर के दो और करीबियों से सीबीआई ने की पूछताछ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें