कन्नौज जिले में पेड़ों से लटकते मिले प्रेमी-युगल के शवों के मामले में नया मोड़ आ गया है। मृतक युवक की दादी का आरोप है कि लड़की पक्ष ने ही दोनों की हत्या कर शवों को पेड़ पर लटकाया है। अगर कोई फंदा लगाकर आत्महत्या करता है, तो क्या उसके दांत टूट जाते हैं। क्या चेहरा भी काला पड़ जाता है।
कोतवाली सदर क्षेत्र के गांव नेरा निवासी सुरैया ने बताया कि उसके नाती अज्जू उर्फ आजाद के साथ मारपीट की गई है। उसके बाद हत्या कर शव लटकाया गया है। मृतका मुस्कान की हत्या भी उसके परिजनों ने ही की है। पुलिस सुसाइट नोट मिलने की बात कह रही है, लेकिन वह कागज उसे देखने को नहीं मिला है।
लड़की के पास रहती थी घर की चाबी
मृतका के पिता परिवार के साथ दिल्ली में रहते हैं। उनका अपने गांव रुदौली में आना-जाना रहता है। घर की मालकियत व चाबी बेटी मुस्कान के पास रहती थी। कोरोना संक्रमण काल व लॉकडाउन के बाद से ही मुस्कान रुदौली गांव में रहने लगी थी।