यूपी में औरैया जिले के अजीतमल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मंगलवार देर रात इलाज कराने आए मरीज के तीमारदारों ने नशे में धुत होकर डॉक्टर से अभद्रता व मारपीट की। जिससे गुस्साए डॉक्टरों ने कोतवाली पुलिस सहित अधिकारियों को लिखित सूचना दी।
जानकारी के अनुसार रात करीब 11:30 बजे भदसान निवासी धीरेंद्र पुत्र नंदलाल किसी लड़ाई झगड़े में घायल हो गये थे। जिसका इलाज कराने के लिये अस्पताल लाया गया था।