फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अकबरपुर लोकसभा सीट से लड़ रहे राजनीति के बाहुबलियों का आज दिखेगा दमखम, भरेंगे जीत की हुंकार

Mon, 08 Apr 2019 12:32 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 5
प्रसपा प्रमुख शिवपाल सिंह यादव (फाइल फोटो)
उत्तर प्रदेश की अकबरपुर लोक सभा सीट से भाजपा प्रत्याशी देवेंद्र सिंह भोले आज शक्ति प्रदर्शन के बाद अपना नामांकन भरेंगे। भोले का रोड शो उनके कानपुर स्थित आवास से शुरु होगा। अपनी जीत सुनिश्चित करने करने के लिए सभी प्रत्याशियों ने पूरा जोर लगा रखा है।
विज्ञापन

2 of 5
देवेंद्र सिंह भोले भाजपा उम्मीदवार
अब ये देखना दिलचस्प होगा कौन वोटरों को लुभाकर चुनावी भंवर से अपनी नाव पार लगाएगा। शिवपाल की प्रगतिशील समाजवादी पार्टी से चुनाव लड़ रहे महेंद्र सिंह यादव भी आज पर्चा भरेंगे।

 
विज्ञापन

3 of 5
सत्यदेव पचौरी एवं देवेंद्र सिंह भोले (भाजपा प्रत्याशी) - फोटो : अमर उजाला
वर्तमान बीजेपी सांसद देवेंद्र सिंह भोले और कांग्रेस प्रत्याशी राजाराम पाल भी जुलूस निकालकर कलक्ट्रेट भवन पहुचेंगे। त्रिकोणीय संघर्ष के मद्देनजर प्रशासन ने भी कड़ी सुरक्षा व्यवस्था कर रखी है।

 

4 of 5
शिवपाल यादव, महेंद्र सिंह यादव
कांग्रेस भाजपा और प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी अपने आप मे जमीनी दम रखते हैं। तीनों उम्मीदवार लंबे समय से एक दूसरे से विपक्ष में लड़ते चले आये हैं। काफी अर्से के बाद यूपी की इस लोकसभा सीट पर फिर से चुनावी जंग देखने को मिलेगी।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जनसभा को संबोधित करते हुए शिवपाल यादव - फोटो : अमर उजाला
सूत्रों की माने तो प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी महेंद्र सिंह यादव को लेकर दूसरे राजनैतिक प्रत्याशियों में खलबली मची है। यादव वोट बैंक के साथ साथ किसानों मजदूरों के बीच महेंद्र सिंह यादव की पकड़ मजबूत है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें