फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर हिंसा: फिर माहौल बिगाड़ने की कोशिश, सैकड़ों अज्ञात लोगों पर एफआईआर, फैलाई गई थी यह अफवाह

Mon, 23 Dec 2019 09:43 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 5
कानपुर में हिंसा की तस्वीरें - फोटो : अमर उजाला
कानपुर के यतीमखाना में हुई हिंसा के बाद अफवाह फैला कर माहौल बिगाड़ने की कोशिश में बेकनगंज पुलिस ने सोमवार को सैकड़ों अज्ञात लोगों पर एफआईआर दर्ज की। इन सभी ने रविवार देर रात सड़क पर उतर कर नारेबाजी की थी।
विज्ञापन

2 of 5
कानपुर में हिंसा की तस्वीरें - फोटो : अमर उजाला
इससे शांति व्यवस्था खतरे में पड़ गई थी। इन लोगों द्वारा सीढ़ी लगाकर घरों में पुलिस के घुसने की भी अफवाह फैलाई गई। ऐसे में पुलिस रात भर अफवाहों को दबाने में जुटी रही। पुलिस ने आठ से दस लोगों को चिह्नित भी कर लिया है।
विज्ञापन

3 of 5
कानपुर में हिंसा की तस्वीरें - फोटो : अमर उजाला
रविवार दिनभर बेकनगंज क्षेत्र में शांति रही। हिंसा के बाद से यहां भारी पुलिस बल तैनात है। लेकिन  रविवार देर रात अचानक रुक-रुककर अलग-अलग गलियों से नारेबाजी होने लगी। इस दौरान घरों में सीढ़ी लगाकर पुलिस के घुसने की अफवाह फैला दी गई। इससे सैकड़ों लोग सड़क उतर आए।

4 of 5
कानपुर में हिंसा की तस्वीरें - फोटो : अमर उजाला
जब पुलिस बल आगे बढ़ा तो लोग अपने-अपने घरों में छिप गए। जानकारी पर एसपी पूर्वी राजकुमार अग्रवाल, एसपी पश्चिम अनिल कुमार समेत अन्य आलाधिकारी मौके पर पहुंचे। इसके बाद पुलिस ने फ्लैग मार्च किया। इस दौरान कोई बाहर तो नहीं निकला लेकिन घरों से हूटिंग और नारेबाजी संग अफवाहों का दौर जारी रहा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कानपुर में हिंसा की तस्वीरें - फोटो : अमर उजाला
बेकनगंज इंस्पेक्टर वीर सिंह ने बताया कि मामले में दरोगा मोहम्मद आरिफ ने सैकड़ों अज्ञात के खिलाफ अफवाह फैलाकर माहौल बिगाड़ने के प्रयास की धारा में मुकदमा दर्ज कराया है।

अफवाहों पर ध्यान न दें। अगर किसी को कोई शंका हो तो वह सीधे पुलिस से संपर्क कर सकता है। संभ्रांत नागरिक अफवाह फैलने की स्थिति में तुरंत जानकारी दें। साथ ही लोगों को जागरूक करें।  - अनंत देव, एसएसपी  

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें