फर्रुखाबाद में नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में शुक्रवार को हुए बवाल के बाद शनिवार सुबह दुकानें कुछ देरी से खुलीं। माहौल तनावपूर्ण होने से पुलिस ने सुबह तिकोना चौकी से पक्के पुल और नाला मछरट्टा होते हुए रूट मार्च किया। दोपहर को अफवाहों का बाजार गर्म हुआ और शहर में दुकानें बंद होने लगीं।
विज्ञापन
2 of 5
बाजार रहे बंद, पुलिस तैनात
- फोटो : अमर उजाला
इस पर एडीएम व एएसपी ने लाउडस्पीकर से एनाउंस कर व्यापारियों से दुकानें खोलने को कहा। साथ ही अफवाहें न फैलाने की नसीहत दी। जुमे की नमाज के बाद शहर में सीएए के विरोध के दौरान फोर्स पर पथराव कर दिया गया था। इसके बाद पुलिस ने लाठियां चलाकर व आंसू गैस के गोले छोड़कर स्थिति पर काबू पाया था। माहौल तनावपूर्ण होने से डीएम मानवेंद्र सिंह व एसपी डा. अनिल मिश्रा ने फोर्स के साथ रूट मार्च किया था। सभी से शांति बनाए रखने की अपील की थी।
विज्ञापन
3 of 5
फर्रूखाबाद में रूट मार्च करती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
माहौल शांत करने के लिए व्यापारी नेता भी आगे आए थे। पर तनाव का माहौल होने से पूरे शहर में फोर्स तैनात कर दिया गया था। गली मोहल्लों में भी रात को पुलिस ने गश्त किया था। इसके बाद शनिवार सुबह तनाव व ठंड की वजह से सामान्य दिनों से कुछ देरी से बाजार में दुकानें खुलीं। पर शहर में तनावपूर्ण शांति बनी रही। कहीं कोई गड़बड़ी न हो इसके लिए सीओ सिटी मन्नी लाल गौंड व कोतवाल देवेंद्र दुबे ने तिकोना पुलिस चौकी से पक्का पुल, गुदड़ी, नाला मछरट्टा और साहबगंज होते हुए कोतवाली तक फोर्स के साथ रूट मार्च किया।
4 of 5
लोगों को सचेत करते पुलिस एवं अधिकारी
- फोटो : अमर उजाला
इस दौरान गली मोहल्लों में जो लोग झुंड में खड़े दिखाई दिए उन्हें घर जाने को कहा गया। साथ ही सभी को शांति बनाए रखने की सलाह दी गई। इससे बाजार में स्थिति सामान्य रही। दोपहर में अचानक अफवाह फैली की सीएए के विरोध में फिर जुलूस निकलेगा। इससे शहर में दुकानें बंद होने लगीं।
फर्रूखाबाद में तैनात पुलिस फोर्स
- फोटो : अमर उजाला
इसकी जानकारी होने पर एडीएम विवेक श्रीवास्वत व एएसपी त्रिभुवन सिंह फोर्स के साथ घुमना पर पहुंच गए। वहां उन्होंने व्यापारियों से दुकानें खोलने को कहा। साथ ही अफवाहों पर विश्वास न करने की सलाह दी। उन्होंने इसी तरह टाउन हाल तक रूट मार्च किया। इस पर अधिकांश व्यापारियों ने दुकानें खोल भी लीं। पर मस्जिदों के आसपास की दुकानें बंद ही बनी रहीं। इस दौरान एडीएम व एएसएपी के साथ व्यापारी नेता अरुण प्रकाश तिवारी व अन्य भी सभी से दुकानें खोलने को कहते रहे।