फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'आतंकी साया' रेलवे ट्रैक पर बाइक डाल दिल्ली मेल को पलटने की साजिश से मचा हड़कंप

Wed, 23 Jan 2019 07:35 AM IST
शिखा पांडेय यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार


 
विज्ञापन
1 of 5
रेलवे ट्रैक पर मिली बाइक
लखनऊ से दिल्ली के बीच चलने वाली दिल्ली मेल ट्रेन को सोमवार आधी रात रेलवे ट्रैक पर बाइक डाल कर पलटने की कोशिश की खबर से हड़कंप मच गया। ट्रेन पलटाने की खबर से ही अधिकारियों के हाथ-पाव फूल गए। आनन-फनन में मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने रेलवे ट्रेक पर फंसी बाइक को निकलवाकर कर ट्रैक साफ करवाया। तब कहीं जाकर अधिकारियों की जान में जान आई। 

 
विज्ञापन

2 of 5
डेमो पिक
हरदोई जिले में सोमवार आधी रात लखनऊ से दिल्ली के बीच चलने वाली दिल्ली मेल हरदोई स्टेशन से कुछ दूर दुर्घटनाग्रस्त होने से बच गई। एक युवक ट्रैक पर बाइक छोड़कर भाग गया था। लोको पायलट की सूझबूझ से ट्रेन पहले ही रोक दी गई। आरपीएफ ने बाइक को कब्जे में लेकर ट्रैक क्लियर कराया। अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

 
विज्ञापन

3 of 5
डेमो पिक
विश्वस्त सूत्रों की मानें तो बाइक के रजिस्ट्रेशन नंबर से वाहन स्वामी का पता चल गया है। यह भी पता चला है कि वाहन स्वामी ने बाइक चार वर्ष पूर्व शहर में ही एक व्यक्ति को बेच दी थी, लेकिन उसका ट्रांसफर नहीं कराया गया है। सोमवार रात निर्धारित समय 11.38 से 40 मिनट देरी से अप रूट पर आई ट्रेन 12229 दिल्ली मेल स्टेशन पर 5 मिनट रुकने के बाद 12.25 पर रवाना हुई।

 

4 of 5
रेलवे ट्रैक पर मिली बाइक
ट्रेन स्टेशन से 200 मीटर आगे चांदमारी बाजार के पास पहुंची थी, इस बीच चालक को ट्रैक पर कुछ पड़ा नजर आया। खतरा भांपते हुए चालक ने रफ्तार धीमी कर ट्रेन रोक दी। चालक की सूचना पर एस्कार्ट मौके पर पहुंच गया। ट्रैक पर एक पुरानी पल्सर बाइक पड़ी थी। बाइक डालकर ट्रैक बाधित करने और ट्रेन पलटाने की कोशिश की आशंका में अधिकारियों में खलबली मच गई।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
रेलवे ट्रैक पर मिली बाइक
आरपीएफ इंस्पेक्टर योगेश यादव फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। आरपीएफ ने बाइक को कब्जे में ले लिया। ट्रैक क्लीयर कराने के बाद दिल्ली मेल को रवाना किया गया। आरपीएफ इंस्पेक्टर योगेश यादव ने बताया कि रेल यातायात को बाधित करने की कोशिश और यात्रियों की जान खतरे में डालने (रेल अधिनियम की धारा 153) की रिपोर्ट दर्ज की गई है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें