फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: हर बार नए नाम के साथ घटना को अंजाम देता था कल्लू... सवालों का जवाब देने से बचते रहे शातिर के पिता

Sun, 25 Jan 2026 11:27 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, चित्रकूट

सार

यूपी के चित्रकूट में आयुष के अपहरण और हत्याकांड के बाद पुलिस मुठभेड़ में मारे गए आरोपी कल्लू को लेकर नया खुलासा हुआ है। पुलिस को चकमा देने के लिए आरोपी कल्लू नाम बदलता था। त्योहारों में पुलिसिया कार्रवाई से बचने के लिए बरगढ़ को अपना नया ठिकाना बना चुका था और इरफान के साथ रहकर उसकी दुकान में बक्सा बनाने का काम करता था।
विज्ञापन
1 of 14
businessman son murder - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
यूपी के चित्रकूट के कपड़ा व्यापारी अशोक केसरवानी के बेटे आयुष के अपहरण और गला दबाकर हत्या के मामले में पुलिस मुठभेड़ में मारा गया शातिर अपराधी कल्लू उर्फ साहबे आलम, प्रयागराज के घूरपुर थाने में हत्या समेत कई संगीन मामलों में वांछित था। 

वह हर चुनाव और त्योहारों में पुलिसिया कार्रवाई से बचने के लिए बरगढ़ को अपना नया ठिकाना बना चुका था और इरफान के साथ रहकर उसकी दुकान में बक्सा बनाने का काम करता था। पोस्टमार्टम के लिए कल्लू के पिता मकसूद का आना स्वाभाविक था लेकिन मीडिया के सवालों से उनका बचना कई सवाल खड़े कर रहा है। 

 
विज्ञापन

2 of 14
हत्या के आरोपी कल्लू का फाइल फोटो - फोटो : परिजन
हर बार नए नाम के साथ घटना को अंजाम देता था कल्लू
कल्लू पुलिस को चकमा देने के लिए हर बार नए नाम के साथ घटना को अंजाम देता था यह बात पुलिस की छानबीन में सामने आई है। कल्लू उर्फ साहबे अमन उर्फ छोटका के खिलाफ घूरपुर थाने में पहला बार प्राथमिकी वर्ष 2019 में मारपीट, गाली गलौज और जान से मारने की धमकी देने में दर्ज गई थी।

 
विज्ञापन

3 of 14
कारोबारी के बेटे की अपहरण के बाद हत्या पर फूटा लोगों का गुस्सा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
इसके बाद इसी मामले में एक और प्राथमिकी दर्ज हुई थी। वर्ष 2020 में घूरपुर थाने में बेटू उर्फ साहबे इमाम के नाम से हत्या, छेड़खानी, बलवा और मारपीट की प्राथमिकी दर्ज की गई थी, जिसके चलते वह जेल भी गया था। इसके अलावा, साहबे आलम के नाम से भी एक प्राथमिकी दर्ज है। इससे पहले पीलीभीत जिले के सदर कोतवाली में वर्ष 2017 में साहबेज के नाम से एक प्राथमिकी दर्ज हुई थी।
 

4 of 14
कारोबारी के बेटे की अपहरण के बाद हत्या के बाद मौके पर भीड़ - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
इरफान ने किया कल्लू के नाम का इस्तेमाल
इन गंभीर अपराधों के कारण ही उसके पिता मकसूद ने उसे इरफान के पास काम के लिए भेजा था लेकिन वहां भी उसने एक किशोर का अपहरण कर हत्या की वारदात को अंजाम दिया। यहां पर उसने कल्लू के नाम का इस्तेमाल किया।
 
विज्ञापन

5 of 14
कारोबारी के बेटे की अपहरण के बाद हत्या के बाद मौके पर पुलिस बल - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
कल्लू का हुआ पोस्टमार्टम, पिता ने जवाब देने से किया इन्कार
बरगढ़ के कपड़ा कारोबारी अशोक केसरवानी के बेटे आयुष के अपहरण व हत्या के मामले में पुलिस मुठभेड़ में मारे गए आरोपी शातिर अपराधी कल्लू का शनिवार को पोस्टमार्टम हुआ। इस दौरान कल्लू के पिता मकसूद एक अन्य व्यक्ति के साथ पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे। हालांकि, मीडिया द्वारा पूछे गए सवालों पर उन्होंने चुप्पी साधे रखी और कोई भी जवाब देने से साफ इन्कार कर दिया।

 
विज्ञापन

6 of 14
कारोबारी के बेटे की अपहरण के बाद हत्या के बाद मौके पर पुलिस बल - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
कल्लू एक शातिर अपराधी था
यह घटना शुक्रवार को हुई थी, जब पुलिस ने आयुष के अपहरण और हत्या में शामिल मुख्य आरोपी कल्लू कल्लू उर्फ साहबे आलम को मुठभेड़ में मार गिराया था। पुलिस के अनुसार, कल्लू एक शातिर अपराधी था और कई संगीन मामलों में वांछित था। 
 
विज्ञापन

7 of 14
कारोबारी के बेटे की अपहरण के बाद हत्या पर फूटा लोगों का गुस्सा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
आत्मरक्षा में की गई कार्रवाई में कल्लू मारा गया
आयुष के अपहरण और हत्या के बाद पुलिस उसकी तलाश में जुटी थी और सर्विलांस से लोकेशन ट्रेस होते ही कार्रवाई करते हुए उसे घेर लिया था। पुलिस का दावा है कि आत्मरक्षा में की गई कार्रवाई में कल्लू मारा गया।

 

8 of 14
आयुष की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
मीडिया के सवालों का जवाब देने से बचते रहे कल्लू के पिता
शनिवार को अस्पताल के पोस्टमार्टम हाउस में आरोपी कल्लू के पिता मकसूद आए थे लेकिन वो मीडिया के सवालों का जवाब देने से बचते रहे। कैमरा चलाते ही दोनों चेहरा छुपाते रहे। पोस्टमार्टम हाउस में ही पुलिस ने पंचनामा भरा और पोस्टमार्टम कराया। शाम करीब साढ़े चार बजे पोस्टमार्टम पूरा हो सका। उसके बाद शव लेकर गांव चले गए।

9 of 14
आयुष के शव को लेकर जाते परिजन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
एसपी ने पुलिस बल के साथ दिलाया। एसपी ने कहा कि किसी भी कस्बे में की पैदल गश्त
एसपी अरुण कुमार सिंह ने शनिवार को बरगढ़ कस्बा में एसडीएम आरआर रमन, सीओ फहद अली, पीएसी व भारी पुलिस बल के साथ पीड़ित के घर पहुंचे और कार्रवाई का आश्वासन दिया। बाद में उन्होंने करवा स्थित बाजार का भ्रमण कर व्यापारियों को सुरक्षा का भरोसा व्यापारी को डरने की जरूरत नहीं है। जांच निष्पक्ष तरीके से हो रही है। जो भी तथ्य सामने आएंगे, उस पर कार्रवाई की जाएगी। 
 

10 of 14
शौचालय में दफन मिला आयुष का शव, आयुष की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
एसपी ने कहा कि मामले में जो भी व्यक्ति किसी भी प्रकार की गलत हरकत या उकसाने का प्रयास करेगा, उस पर भी कार्रवाई की जाएगी। राजनीति के चक्कर में किसी के साथ हुई घटना की आग में रोटियां न सेकें। अन्यथा उनके खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी। एसपी ने लोगों से अपील की है कि घटना हुई है, परिवार के प्रति संवेदना रखें लेकिन किसी को भड़काने का प्रयास न करें।

11 of 14
कारोबारी के बेटे की अपहरण के बाद हत्या के बाद मौके पर भीड़ और पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
नेताओं ने मिलकर परिजनों को बंधाया ढांढ़स
बरगढ़ के कपड़ा कारोबारी अशोक केसरवानी के बेटे आयुष की अपहरण कर हत्या के बाद जिले में शोक की लहर है। कर्वी मुख्यालय से व्यापारी नेता सहित, भाजपा, कांग्रेस, सपा सहित अन्य दल के नेताओं ने परिवार के सदस्यों से मुलाकात की और उन्हें ढांढ़स बंधाया। 
 

12 of 14
कारोबारी के बेटे की अपहरण के बाद हत्या के बाद मौके पर भीड़ और पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
साथ ही उन्होंने न्याय दिलाने का आश्वासन दिया। व्यापारी नेता शानू गुप्ता, विनोद केसरवानी, विष्णु गुप्ता सहित राजनैतिक दल के नेता मिलने के लिए पहुंचे। इसके अलावा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष कुशल सिंह पटेल, रंजना बाराती लाल पांडेय, सपा के जिलाध्यक्ष शिवशंकर यादव सहित अन्य नेताओं ने भी मुलाकात कर दुख जताया। कहा यह दुखद घटना है। आरोपियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाना चाहिए।

13 of 14
कारोबारी के बेटे की अपहरण के बाद हत्या पर फूटा लोगों का गुस्सा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
दो नामजद व अज्ञात साथियों के खिलाफ प्राथमिकी
आयुष के अपहरण व हत्या के मामले में पुलिस ने दो नामजद सहित अज्ञात साथियों पर प्राथमिकी दर्ज की है। पिता की तहरीर पर यह कार्रवाई की है। अब पुलिस घटना में संलिप्त अन्य अज्ञात व्यक्तियों की जांच करेगी। कस्बा निवासी कपड़ा व्यापारी अशोक केसरवानी ने बताया कि उसके बेटे आयुष केसरवानी (13) का बृहस्पतिवार की शाम को उसके पूर्व किराएदार इरफान व उसका कर्मचारी कल्लू उर्फ साहब ने अपहरण कर हत्या कर दी थी। 
 
विज्ञापन

14 of 14
कारोबारी के बेटे की अपहरण के बाद हत्या पर फूटा लोगों का गुस्सा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
इसके बाद फोन कर 40 लाख रुपये की फिरौती मांगी और एक घंटे में रुपये देने के लिए कहा था। मुठभेड़ में गोली लगने से शातिर अपराधी कल्लू की मौत हो गई थी। जबकि पुलिस ने तहरीर के आधार पर इरफान को मुख्य आरोपी माना है। थाना प्रभारी शिव आसरे ने बताया कि तहरीर पर मुख्य आरोपी इरफान, शातिर अपराधी कल्लू व उसके अज्ञात साथियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। अन्य की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें