UP: बाइक चलवाने के बहाने बुलाया... गला दबाकर मार डाला, शौचालय में दफना दी लाश; कारोबारी के बेटे को था ये शौक
Sat, 24 Jan 2026 01:15 PM IST
शाहरुख खान
प्रशांत सैनी, संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
सार
यूपी में कारोबारी के मासूम बेटे की अपहरण के बाद हत्या के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। आरोपियों ने मासूम को बाइक चलवाने के बहाने बुलाया था। इसके बाद उसकी गला दबाकर हत्या कर दी थी। मासूम आयुष पिता और चाचा से अक्सर खुद के लिए बाइक मांगता था।
विज्ञापन
1 of 14
businessman son murder
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
चित्रकूट के बरगढ़ के कपड़ा व्यापारी का 13 वर्षीय बेटा आयुष बाइक चलाने का शौकीन था। किसी की भी बाइक देखते ही उसे चलाने की जिद करने लगता था। अपने लिए बाइक की वह पिता अशोक और चाचा आशीष से अक्सर मांग करता रहता था।
यह शौक ही उसे उस दिन मौत के मुंह में ले गया। आयुष की इस कमजोर नस को पूर्व किरायेदार अच्छे से जानता था। इसीलिए उसने आयुष को अपहरण में अपना हथियार बनाया। खुद सामने न जाकर उसने कल्लू को बाइक देकर भेजा, जो बाद में मुठभेड़ में मारा गया।
विज्ञापन
2 of 14
आयुष की फाइल फोटो
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
क्रिकेट और बैडमिंटन खेलने के लिए घर से निकलता था आयुष
आयुष की दिनचर्या में खेलकूद के साथ बाइक चलाना भी शामिल था। वह हर रात आठ से नौ बजे तक क्रिकेट और बैडमिंटन खेलने के लिए घर से निकलता था। परिजनों के बुलाने पर ही वह घर लौटता था। उसकी यह आदतें उसके दोस्तों और पड़ोसियों के बीच चर्चा का विषय थीं।
विज्ञापन
3 of 14
कारोबारी के बेटे की अपहरण के बाद हत्या के बाद मौके पर भीड़ और पुलिस
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
वह अपनी उम्र के हिसाब से काफी उत्साही और मिलनसार था लेकिन बाइक के प्रति उसका लगाव कुछ ज्यादा ही था। यही कारण रहा कि बृहस्पितवार को जब कल्लू ने उसे बाइक चलाने का इशारा दिया तो वह बिना कुछ सोचे समझे निकल पड़ा।
4 of 14
कारोबारी के बेटे की अपहरण के बाद हत्या के बाद मौके पर भीड़ और पुलिस
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
आरोपियों को पता था कि व्यापारी जुटा लेगा रकम
मुख्य आरोपी इरफान अंसारी को पता था कि व्यापारी अशोक केसरवानी के बेटे आयुष केसरवानी का अपहरण कर लेंगे तो उससे मोटी रकम मिलेगी। जिससे उसका सारा कर्ज आसानी से चुकता हो जाएगा। व्यापारी का अच्छा कारोबार है और उससे अच्छी आमदनी भी हो रही है।
विज्ञापन
5 of 14
कारोबारी के बेटे की अपहरण के बाद हत्या पर फूटा लोगों का गुस्सा
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
इस कारण इरफान व उसकी दुकान में काम करने वाले कल्लू उर्फ साहबे आलम ने आयुष का अपहरण कर 40 लाख रुपये फिरौती की मांग की थी। दोनों जानते थे कि बेटे के लिए व्यापारी इतनी रकम आसानी से जुटा लेगा।
विज्ञापन
6 of 14
कारोबारी के बेटे की अपहरण के बाद हत्या पर फूटा लोगों का गुस्सा
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
आयुष की मां की अनुपस्थिति में हुई बेटे की हत्या प्रयागराज से लौटी तो उजड़ा घर
तीन दिन पूर्व घर से दूर प्रयागराज में स्नान और रिश्तेदारी में गई आयुष केसरवानी की मां आरती केसरवानी जब शुक्रवार की सुबह बरगढ़ पहुंचीं तो उनके सामने एक भयावह मंजर था। घर पर छोटे बेटे आयुष की अपहरण के बाद हत्या की खबर ने उन्हें तोड़ दिया। वह बार-बार यही कहती रहीं कि उन्हें क्या पता था कि उनके न रहने पर छोटे बेटे के साथ ऐसी अनहोनी हो जाएगी।
विज्ञापन
7 of 14
कारोबारी के बेटे की अपहरण के बाद हत्या पर फूटा लोगों का गुस्सा
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
इस सदमे से वे बार-बार बेहोश हो जा रही थीं। आयुष के चाचा आशीष ने बताया कि घटना के दिन एक अनजान व्यक्ति ने फोन कर आयुष के अपहरण की सूचना दी थी और फिरौती की मांग की थी। पिता ने तुरंत पुलिस को सूचित कर दिया था। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आयुष की तलाश शुरू कर दी थी, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी।
8 of 14
कारोबारी के बेटे की अपहरण के बाद हत्या के बाद मौके पर पुलिस बल
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पोस्टमार्टम हाउस में 5 घंटे इंतजार, अव्यवस्था से नाराजगी
पोस्टमार्टम हाउस में परिजनों को शव सौंपने के लिए करीब पांच घंटे तक इंतजार करना पड़ा। इस देरी को लेकर परिजनों में गहरा आक्रोश देखने को मिला। आयुष के चाचा आशीष ने बताया कि वे दोपहर करीब 12 बजे पोस्टमार्टम हाउस पहुंच गए थे। तीन अन्य शव रखे होने से प्रक्रिया में विलंब हुआ। शाम चार बजे आयुष के शव को पोस्टमार्टम के लिए ले गए।
9 of 14
कारोबारी के बेटे की अपहरण के बाद हत्या के बाद मौके पर पुलिस बल
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
कारोबारी के बेटे की अपहरण के बाद हत्या
चित्रकूट के बरगढ़ थाना इलाके में कपड़ा कारोबारी अशोक केसरवानी के बेटे आयुष (13) का गुरुवार शाम अपहरण करने के बाद रस्सी से गला कस कर हत्या कर दी गई। हत्याकांड की पृष्ठभूमि में किराए का मकान खाली कराने का विवाद सामने आया है। हत्यारों ने शव को अपने घर में ही शौचालय में दफना दिया था। इसके बाद गुमराह करने के लिए 40 लाख की फिरौती मांगी।
10 of 14
आयुष के शव को लेकर जाते परिजन
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पुलिस और प्रयागराज की एसटीएफ टीम ने सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपी इरफान और कल्लू को दबोच लिया। फिरौती में इस्तेमाल फोन को बरामद करने के लिए पुलिस दोनों को जंगल ले गई। जहां भागने के दौरान आरोपियों ने पुलिसकर्मी का असलहा छीनकर फायर किया।
11 of 14
शौचालय में दफन मिला आयुष का शव, आयुष की फाइल फोटो
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
इस दौरान हुई मुठभेड़ में कल्लू ढेर हो गया जबकि इरफान घायल हो गया। बरगढ़ निवासी कपड़ा कारोबारी अशोक केसरवानी का बेटा आयुष गुरुवार शाम पांच बजे अपने चाचा के घर की छत पर पतंग उड़ा रहा था। इसी दौरान पड़ोस में बक्सा कारोबारी व पूर्व किरायेदार इरफान के हेल्पर कल्लू ने आयुष को बाइक सिखाने के बहाने बुलाया।
12 of 14
Businessman son murder
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
कल्लू उसे बाइक पर बैठाकर ले गया। रात 8:29 बजे अशोक केसरवानी के मोबाइल पर बेटे के अपहरण व 40 लाख फिरौती मांगने का फोन आया। फिरौती की रकम लेकर मऊ-बरगढ़ के बीच घाटी पर बुलाया। इसकी जानकारी कारोबारी ने पुलिस को दी।
13 of 14
व्यापारियों ने लगाया जाम
- फोटो : amar ujala
पुलिस ने फिरौती के लिए आए मोबाइल नंबर को सर्विलांस पर लगाया साथ ही सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले। इसमें कल्लू के साथ आयुष की सीसीटीवी फुटेज भी सामने आ गई। पुलिस ने कल्लू और इरफान को उनके घर से पकड़ा। मोबाइल बरामदगी के दौरान जंगल में आरोपियों ने पुलिस की बंदूक छीनकर भागने का प्रयास किया।
Businessman son murder
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
पुलिस ने मुठभेड़ में कल्लू को ढेर कर दिया, जबकि पैर में गोली लगने से घायल इरफान को प्रयागराज रेफर कर दिया गया। पुलिस के अनुसार, रात में आरोपियों के बक्से की दुकान व घर की तलाशी ली तो शौचालय में दफन आयुष का शव मिला। आयुष के सीने और चेहरे पर चोट के निशान थे।