फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुबह चार बजे भीषण सड़क हादसे के बाद मची चीखपुकार, गहरी नींद में थे यात्री, बोले ऐसा लगा भूकंप आ गया

Sat, 06 Jul 2019 02:58 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
विज्ञापन
1 of 5
सड़क हादसे के बाद क्षतिग्रस्त बस - फोटो : अमर उजाला
फतेहपुर हाईवे पर थरियांव थाना क्षेत्र के बिलंदा कस्बे के पास शुक्रवार तड़के लगभग चार बजे वाराणसी से कानपुर जा रही रोडवेज बस हादसे का शिकार हो गई। बिलंदा में सड़क किनारे खड़ी डीसीएम में टक्कर मारते हुए बस खंती में पलट गई।
 
विज्ञापन

2 of 5
इसी डीसीएम से हुई थी बस की टक्कर - फोटो : अमर उजाला
हादसे में करीब बीस लोग घायल हुए। जिला अस्पताल में प्राथमिक इलाज के बाद सभी की छुट्टी कर दी गई। पुलिस ने चालक को झपकी आने से हादसे का अंदेशा जताया है। बस कानपुर के विकास नगर डिपो की है। कानपुर के कल्यानपुर निवासी अखिलेश बस चला रहा था।
विज्ञापन

3 of 5
क्षतिग्रस्त बस - फोटो : अमर उजाला
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बिलिंदा में ढाबे के पास पहुंचते ही तेज रफ्तार बस डीसीएम से टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि डीसीएम सामने खड़े ट्रक से टकरा कर क्षतिग्रस्त हो गई। टक्कर लगते ही बस यात्रियों में चीख-पुकार मच गई।

 

4 of 5
सड़क हादसे में घायल यात्री - फोटो : अमर उजाला
मौके पर जुटे ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना देकर राहत कार्य शुरू किया। इस बीच यूपी 100 की पीआरवी भी पहुंच गई। दुर्घटना में बस का एक हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया था। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से यात्रियों को बाहर निकाला। बीस घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा गया।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
हादसे के बाद क्षतिग्रस्त बस - फोटो : अमर उजाला
घायलों में कई लोग कानपुर के रहने वाले हैं, इनमें आठ-दस महिलाएं भी हैं। हालांकि डाक्टरों के मुताबिक सभी घायलों की हालत खतरे से बाहर है। सभी को मामूली चोटें रहीं। हसवा चौकी इंचार्ज अश्विनी सिंह ने बताया कि हादसा भोर में चार बजे के करीब हुआ। माना जा रहा है कि चालक को झपकी आ जाने की वजह से ऐसा हुआ। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें