चित्रकूट हाईवे पर एक दर्दनाक हादसा हुआ है। यहां तेज रफ्तार बस बेकाबू होकर पलट गई। इस हादसे में 4 यात्री गंभीर रूप से घायल हुए हैं।
विज्ञापन
2 of 5
डेमो पिक
- फोटो : अमर उजाला
मंगलवार को चित्रकूट से छतरपुर जा रही बस भरतपुर और शिवराम क्षेत्र के बीच गौड़ा मोड़ के पास अचानक बेकाबू हो गई। बताया जा रहा है कि बस की रफ्तार काफी तेज थी।
विज्ञापन
3 of 5
डेमो पिक
जबतक चालक बस पर नियंत्रण पाने की कोशिश करता बस मोड़ के पास पलट गई। जिसमें 4 यात्री घायल हो गए।
4 of 5
डेमो पिक
हादसें में घायल यात्रियों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
बस में कितने यात्री थे इस बात की पुष्ट अभी तक नहीं हो पाई है। जानकारी मिलते ही संबंधित थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस बस के बेकाबू होने के साथ ही अन्य कारणों को लेकर भी जांच कर रही है।