फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bus Accident: टेंपो और बस की भिड़ंत में 17 की मौत, जांच के बाद पुलिस ने किया चौंकाने वाला खुलासा

Wed, 09 Jun 2021 08:19 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 6
कानपुर में भीषण सड़क हादसा - फोटो : amar ujala
कानपुर में हुए भीषण सड़क हादसे में पुलिस की शुरुआती जांच में बड़ा खुलासा हुआ है। डबल डेकर बस के दोनों चालकों ने शराब पी रखी थी। एक साथ ही दोनों ने फजलगंज में एक ठेके से शराब खरीदकर पी थी। हादसा होने से कुछ समय पहले आरटीओ की टीम ने बस की जांच भी की थी लेकिन हरी झंडी दे दी थी। यहां से जैसे ही बस रवाना हुई कुछ दूर पर हादसा हो गया। मामले में जांच बैठाई गई है। बस चालकों व अज्ञात पर गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज किया गया है। टेंपो में सवार लोगों पर कोविड प्रोटोकॉल उल्लंघन का केस हुआ है। हादसे के पीछे आरटीओ की बड़ी लापरवाही रही है। जब अर्मापुर में आरटीओ ने बस की चेकिंग की थी अगर वहीं वो पता कर लेते कि चालकों ने शराब पी है तो हादसा न होता। सवाल है कि आखिर वो चेकिंग किस चीज की कर रहे थे।
 
विज्ञापन

2 of 6
बस की टक्कर के बाद टेंपो - फोटो : amar ujala
एडीजी भानु भास्कर ने बताया कि मामले में कानपुर आउटर और कमिश्नरी के अफसर भी जांच टीम में रहेंगे। फिलहाल सीओ सदर, एसडीएम और आरटीओ की एक संयुक्त टीम बनाई गई है। जल्द से जल्द जांच टीम अपनी रिपोर्ट सौंपेगी। उसी आाधर पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। 

 
विज्ञापन

3 of 6
एक झटके में चली गई 17 की जान - फोटो : amar ujala
बस चालक फरार, मालिक से किया संपर्क
बस के दोनों चालक घटना के बाद फरार हो गए हैं। पुलिस की जांच में पता चला कि बस मालिक अनिल कुशवाहा ग्वालियर मध्य प्रदेश का रहने वाला है। पुलिस ने तत्काल उससे संपर्क कर ड्राइवरों के बारे में जानकारी ली है। यही नहीं मालिक को भी कानपुर बुलाया है। एडीजी ने बताया कि बस चालकों की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित की गई है। घटनास्थल की जांच फोरेंसिक टीम व टेक्निकल टीम ने भी किया है। जो साक्ष्य मिले हैं उनको एफआईआर की विवेचना में शामिल किया जाएगा।

 

4 of 6
नशे में धुत था बस का ड्राइवर - फोटो : amar ujala
कानपुर सचेंडी थाना क्षेत्र के किसान नगर में मंगलवार रात उल्टी दिशा से आ रहे टेंपो और डबल डेकर बस की टक्कर में 17 लोगों की मौत हो गई। मरने वाले सभी टेंपो सवार हैं। वहीं हादसे में करीब 20 फीट नीचे गिरी बस के आठ और चार यात्री टेंपो के भी घायल हुए हैं। इनमें दो की हालत गंभीर है। सभी घायलों को हैलट में भर्ती कराया गया। कल्पना ट्रैवल्स की डबल डेकर बस मंगलवार रात करीब आठ बजे फजलगंज से अहमदाबाद के लिए निकली थी। बस में करीब 100 यात्री थे।

 
विज्ञापन

5 of 6
कानपुर हैलट अस्पताल में लोडर से लाए गए घायल - फोटो : amar ujala
रात करीब साढ़े आठ बजे बस किसान नगर भारत गैस एजेंसी के पास पहुंची, तभी सामने से यात्रियों से भरा टेंपो आ गया। आमने-सामने की टक्कर के बाद बस सड़क किनारे खाई में जा गिरी। पुलिस के मुताबिक, टेंपो में 21 लोग सवार थे, इनमें 17 की मौत हो गई। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद पुलिस ने शवों को बाहर निकलवाया और पोस्टमार्टम हाउस भिजवाया। वहीं घायलों को हैलट भेजा गया।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
मृतकों को ढूंढती पुलिस - फोटो : amar ujala
पुलिस कमिश्नर असीम अरुण, आईजी मोहित अग्रवाल, एडिशनल सीपी आकाश कुलहरि समेत अन्य पुलिस व प्रशासनिक अफसर हैलट पहुंचे और घायलों का हालचाल जाना। आईजी मोहित अग्रवाल ने 17 मौतों की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि घायलों का हर संभव इलाज कराया जा रहा है। एडीजी भानु भास्कर के मुताबिक बस के दोनों चालक नशे में थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें