25 अप्रैल को अखिलेश यादव की जनसभा में उत्पात मचाने के बाद आज एक सांड उनके रोड शो में घुस आया। उसके हमले से कई सपाई चोटिल हो गए। इस दौरान अफरा-तफरी का महौल हो गया। इस घटना के बाद अखिलेश ने ट्वीट करते हुए प्रदेश सरकार पर तंज कसा।
विज्ञापन
2 of 5
रोड शो में घुसा सांड
डिंपल-अखिलेश के रोड शो में सांड घुस जाने से अफरा-तफरी का माहौल हो गया। सांड के हमले से कई सपाई चोटिल हो गए। भगदड़ में गिरे एक सपाई को रौंदता हुआ सांड निकल गया।
विज्ञापन
3 of 5
रोड शो में घुसा सांड
रोड शो जब कन्नौज शहर के पूर्वी बाईपास से पश्चिमी बाईपास की तरफ जा रहा था, तभी रास्ते में एक जगह सांड रोड शो में घुस आया, जिससे भगदड़ मच गई। इस बीच सांड की चपेट में आकर कई कार्यकर्ता गिर पड़े। सांड एक कार्यकर्ता को रौंदता हुआ भी निकल गया।
4 of 5
रोड शो में घुसा सांड
पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने रोड शो में घुसे सांड का वीडियो ट्विटर पर अपलोड किया गया और उस पर लिखा है, ये सांड पशुओं और किसानों की ओर से ज्ञापन लिए घूम रहा। बेचारा फिर गलत जगह आ गया। जाना था तिर्वा पहुंच गया छिबरामऊ।