फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विकास को धन तो बरसा, औद्योगिक विकास मंत्री का शहर सबसे ज्यादा तरसा, जानिए क्या है वजह

Fri, 31 Aug 2018 11:47 AM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 5
मंत्री महाना का औद्योगिक क्षेत्र सबसे बदहाल
कानपुर विकास प्राधिकरण (केडीए) की अवस्थापना निधि से विकास कार्यों के लिए 34.87 करोड़ रुपये का बजट मंजूर हुआ है।  कमिश्नर सुभाष चंद शर्मा की अध्यक्षता में हुई बैठक में कई कार्यों के लिए रकम जारी की गई। इसमें से 20.17 करोड़ रुपये पूर्व में जारी विकास कार्यों को दिए जाएंगे। 14.70 करोड़ रुपये के 14 नए कामों के लिए बजट मंजूर किया गया। इसमें जाजमऊ के प्रवेश द्वार का काम भी शामिल है। प्रवेश द्वार के लिए पांच करोड़ रुपये स्वीकृत कर लिए गए हैं। दो करोड़ से रामलाल मंदिर का तालाब सुधरा जाएगा।
केडीए अवस्थापना निधि से शहर के विकास के लिए तो धर बरसा लेकिन छह महीने से ज्यादा समय पर हुई घोषणा के बावजूद औद्योगिक क्षेत्रों के लिए कुछ नहीं हो रहा। यूपीएसआईडीसी ने औद्योगिक क्षेत्रों के लिए 100 करोड़ देने की घोषणा की थी। सुधार के बड़े-बड़े दावे किए थे लेकिन कहीं और क्यों जाएं, औद्योगिक विकास मंत्री सतीश महाना की विधानसभा क्षेत्र का रूमा औद्योगिक क्षेत्र ही अपनी बदहाली पर आंसू बहा रहा है।
 
विज्ञापन

2 of 5
स्थापना के 15 साल बाद भी रूमा औद्योगिक क्षेत्र सुविधाओं को तरस रहा
स्थापना के 15 साल बाद भी यह संसाधन विहीन है, जबकि टैक्स नगर निगम और यूपीएसआईडीसी मिलकर वसूलते हैं। यूपीएसआईडीसी ने औद्योगिक क्षेत्र रूमा की स्थापना 2003 में की थी। तीन किलोमीटर के दायरे में स्थापित इस औद्योगिक क्षेत्र में वर्तमान में 105 फैक्ट्रियां चालू हालत में हैं। 60 निर्माणाधीन हैं। यहां सड़कों के नाम पर रोड़ी बजरी बिखरी मिलती है। पानी निकासी की कोई व्यवस्था नहीं है। नालियां जाम हैं। बड़े- बड़े गड्ढे व बरसात में भीषण जलभराव है। 80 प्रतिशत स्ट्रीट लाइटें खराब हो चुकी हैं। सीवर लाइन व वाटर लाइन नहीं है। एक लाख लीटर क्षमता की पानी की टंकी पिछले 15 वर्षों से ठूंठ बनी खड़ी है। वाटर ट्रीटमेंट प्लांट बंद पड़ा है। 
विज्ञापन

3 of 5
केडीए अवस्थापना निधि से विकास कार्यों के लिए 34.87 करोड़ मंजूर
सरसैया घाट में एक करोड़ से बनेगा पार्क। गुमटी पार्किंग की डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट (डीपीआर) बनवाने के लिए अवस्थापना निधि से 10 लाख रुपये मंजूर किए गए हैं। साथ ही निधि से 20 लाख रुपये कैनाल पटरी पार्किंग में लिफ्ट लगाने के लिए भी मंजूर हुए हैं। शहर के चार पार्कों के विकास के लिए 1.65 करोड़ रुपये मंजूर किए हैं। गंगा बैराज रोड और कुलगांव में मुकदमों के वाहनों के सेंटर में सीसीटीवी कैमरे लगवाने के लिए 25 लाख रुपये का बजट स्वीकृत हुआ है। सर्किट हाउस के गेट व सड़क का निर्माण भी 45 लाख रुपये से कराया जाएगा।

4 of 5
औद्योगिक विकास मंत्री सतीश महाना
प्राधिकरण की अवस्थापना निधि से शहर में जारी और प्रस्तावित विकास कार्यों के लिए धनराशि को मंजूरी दी गई है। इससे शहरवासियों को कई विकास कार्यों की सौगात मिलेगी। 15.50 करोड़ रुपये से 22 नए विकास कार्यों की भी शुरुआत होगी।
सुभाष चंद शर्मा, मंडलायुक्त 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
औद्योगिक शहर कानपुर की स्थिति
उद्यमी बोले ...
यूपीएसआईडीसी व नगर निगम मिलकर लाखों की टैक्स वसूली कर रहे हैं। बावजूद इसके सुविधाओं के नाम पर उद्यमियों को सिर्फ धोखा मिला है। औद्योगिक विकास मंत्री सतीश महाना खुद यहां से विधायक हैं। इसके बावजूद क्षेत्र की बदहाली दूर करने को कोई ठोस कदम नहीं उठाए जा रहे।
बद्री प्रसाद गुप्ता, अध्यक्ष, रूमा इंडस्ट्रियल एसोसिएशन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें