पिंटू सेंगर हत्याकांड में बुधवार को भी गुमनाम पत्रों का आना जारी रहा। अब भेजे गए एक पत्र में दावा किया गया है कि कानपुर और शुक्लागंज के शूटरों ने पप्पू स्मार्ट समेत अन्य नामजद आरोपियों के इशारे पर पिंटू को मौत के घाट उतारा।
विज्ञापन
2 of 5
बसपा नेता पिंटू सेंगर हत्याकांड
- फोटो : अमर उजाला
पांच से छह शूटर शामिल थे। सभी के नाम भी पत्र में खोले गए हैं। पत्र में लिखा गया है कि सीसीटीवी फुटेज में कैद शूटरों में काले रंग की केटीएम बाइक पर पीछे बैठने वाला शख्स शुक्लागंज के नेहरू नगर का है। ये बाइक भी वहां खड़ी है।
विज्ञापन
3 of 5
बसपा नेता पिंटू सेंगर हत्याकांड
- फोटो : अमर उजाला
लाल पल्सर पर पीछे बैठा शूटर हीरामन का पुरवा का रहने वाला है। अन्य बदमाशों में एक काकादेव, एक नई सड़क का है। सभी के नाम भी पत्र में खिले हैं। पल्सर बाइक नई सड़क में शूटर के घर के बाहर खड़ी होने की बात लिखी गई है।
4 of 5
बसपा नेता की दिनदहाड़े गोलियों से भूनकर हत्या
- फोटो : अमर उजाला
दो बाइक पर चार बदमाशों के अलावा अन्य बाइकों पर दो से चार लोगों को जिक्र है। साथ में एक वैन के होने का भी जिक्र है। पत्र लिखने वाले ने अपना नाम नहीं लिखा है। उसने दावा किया है कि नामजद आरोपी पप्पू स्मार्ट, मनोज गुप्ता, सउद अख्तर, महफूज अख्तर, वकील दीनू उपाध्याय और अरिदमन सिंह ने इन बदमाशों को सुपारी दी थी। एसपी पूर्वी राजकुमार अग्रवाल ने बताया कि सभी पत्रों को जांच में शामिल किया गया है। उस आधार पर तहकीकात की जा रही है।
मृतक बसपा नेता पिंटू सेंगर, फूलन देवी (फाइल फोटो)
- फोटो : amar ujala
जल्द करें हत्याकांड का खुलासा
आईजी मोहित अग्रवाल ने बुधवार को एसएसपी समेत अन्य पुलिस अफसरों के साथ पिंटू सेंगर हत्याकांड को लेकर बैठक की। एसएसपी ने अब तक की कार्रवाई का ब्यौरा आईजी को दिया। आईजी ने बताया कि एसएसपी को निर्देश दिए गए हैं कि जल्द हत्याकांड का खुलासा करें।