फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर में दरिंदगी: जमीन विवाद में बच्ची की हत्या करने का आरोप, बक्से के अंदर छिपा था हत्यारा, ये बोले परिजन

Wed, 18 Mar 2026 05:43 AM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: कानपुर के बिधनू में 11 वर्षीय छात्रा की दुष्कर्म के बाद नृशंस हत्या कर दी गई और शव को खेत में दफना दिया गया। पुलिस ने आरोपी को डॉग स्क्वॉड की मदद से बक्से से गिरफ्तार किया गया। परिजनों ने जमीन विवाद और रंजिश में वारदात को अंजाम देने का आरोप लगाया है, जिससे गांव में भारी तनाव है।
विज्ञापन
1 of 9
हत्यारोपी कमल बेड़िया को हिरासत में लेकर जाती पुलिस - फोटो : amar ujala
कानपुर में बिधनू के एक गांव में पांचवीं की 11 वर्षीय छात्रा से दरिंदगी के बाद उसकी हत्या कर शव को बिना कपड़ों के खेत में दफना दिया गया। वह सोमवार शाम बकरी चराने के लिए घर से निकली थी लेकिन देर रात तक वह घर नहीं लौटी। मंगलवार सुबह परिजनों को बालिका का शव खेत में गड़ा मिला। परिजन और ग्रामणों ने हंगामा किया। परिजनों ने तीन भाइयों पर हत्या व साक्ष्य मिटाने की एफआईआर दर्ज कराई है। पुलिस ने दो आरोपियों को हिरासत में लिया है। गांव में एहतियातन फोर्स तैनात किया गया है।
छात्रा के शव का पोस्टमार्टम पैनल से हुआ। दुष्कर्म की पुष्टि के लिए स्लाइड बनवाई गई हैं। डीसीपी साउथ दीपेंद्रनाथ चौधरी के मुताबिक गांव निवासी युवक की सबसे छोटी बेटी सोमवार की दोपहर लगभग तीन बजे घर से महज 200 मीटर की दूरी पर बकरी चराने गई थी। शाम छह बजे बकरियां लौट आईं, लेकिन बेटी नहीं आई। परिजन उसकी तलाश में जुट गए, लेकिन कुछ पता नहीं चला। पुलिस को सूचना दी गई। एसआई शिवम शर्मा ने रात एक बजे तक कई जगह बच्ची को देखा फिर भी उसकी जानकारी नहीं हुई।
विज्ञापन

2 of 9
जांच करती फॉरेंसिक टीम और हत्यारोपी के घर मे मिले मिट्टी से सने कपड़े - फोटो : amar ujala
मेड के किनारे की मिट्टी खोदी हुई नजर आई
पुलिस ने रात में ही अज्ञात के खिलाफ अपहरण की एफआईआर दर्ज कर ली। मंगलवार तड़के घर वाले बालिका की तलाश करने लगे। उन्हें घर से लगभग 300 मीटर दूर उमाकांत के खेत में गेहूं की फसल गिरी नजर आई। दो दिन पहले खेतों में पानी लगाया गया था, जिससे पैरों के निशान दिखाई दिए। मेड के किनारे की मिट्टी खोदी हुई नजर आई। घरवालों ने जैसे ही मिट्टी हटाई, उन्हें बच्ची का हाथ नजर आ गया। पुलिस को सूचना दी गई। बिधनू इंस्पेक्टर टीबी सिंह, एसीपी घाटमपुर कृष्णकांत यादव मौके पर पहुंच और लोगों को हटवाया।
विज्ञापन

3 of 9
बच्ची की हत्या के मामले में घटनास्थल पर जांच पड़ताल करते अधिकारी - फोटो : amar ujala
तीन भाइयों पर हत्या का आरोप लगाया
परिजन और ग्रामीणों ने नाराजगी जताई। अपर पुलिस आयुक्त विपिन ताडा और डीसीपी साउथ दीपेंद्रनाथ चौधरी भी आ गए। पुलिस ने ग्रामीणों को समझाबुझाकर शांत कराया। फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए। बालिका के शरीर पर कपड़े नहीं थे। बच्ची की चप्पलें मौके पर मिली हैं। किशोरी की गर्दन पर खरोचने व दबाने, कलाइयों, कंधे, सीने और अन्य हिस्सों में रगड़ के निशान थे। जांच टीम को बालिका के गुप्तांग में रक्तस्राव मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों ने पड़ोस में रहने वाले तीन भाइयों कमल बेड़िया, आशीष और सनी पर हत्या का आरोप लगाया।

4 of 9
हत्यारोपी के घर कपड़ो की जांच करती फॉरेंसिक टीम - फोटो : amar ujala
तलाशी लेने पर कमल बक्से में छिपा मिला
उनके अनुसार कमल सोमवार शाम कटहल के पेड़ से पत्ते तोड़ रहा था। उसने बच्ची से पत्तों को घर में रखने के लिए कहा था। घर पर ही उसके साथ अनहोनी की आशंका जताई। पुलिस आरोपी के घर पहुंची। तलाशी लेने पर कमल बक्से में छिपा मिला। घर में ही मिट्टी से सना लोवर, शर्ट और चप्पलें बरामद हुईं। लोवर की जेब में गुटखा और माचिस मिली है। उसे हिरासत में ले लिया गया। उसका पूरा परिवार फरार है। पुलिस टीम ने उसके भाई ट्रक चालक आशीष को लखनऊ से पकड़ा है।
विज्ञापन

5 of 9
घटनास्थल पर जांच करती पुलिस - फोटो : amar ujala
जमीन के विवाद में वारदात की चर्चा
छात्रा के परिजनों का आरोप है कि हत्यारोपियों ने जमीन के विवाद के चलते घटना वारदात की है। उनके पास एक बीघा खेत है जो आरोपियों के खेत के आगे पड़ता है। आरोपियों के पिता बीते एक वर्ष से उन पर खेत बेचने का दबाव बना रहे थे। इसी वजह से पीड़ित परिवार एक साल से खेत में फसल नहीं बो पा रहा है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि तीनों भाई व उसके पिता दबंग हैं। अक्सर गांव में धमकाना और झगड़ा करते हैं।
विज्ञापन

6 of 9
घटनास्थल पर जांच करती पुलिस - फोटो : amar ujala
सात घंटे घर में शव रखने की आशंका
परिजन का आरोप है कि कमल ने बच्ची को पत्ते घर में रखकर आने के लिए कहा था। घर पर सनी नशे में था। उसने व उसके भाइयों ने बच्ची के साथ गलत काम करने के बाद हत्या कर दी। पुलिस रात एक बजे तक किशोरी की तलाश कर रही थी। इसके बाद ही आरोपियों ने उसको दफनाया है। करीब सात घंटे तक अपने घर में ही शव को रखे रहने की आशंका जताई।
विज्ञापन

7 of 9
हत्यारोपी के घर के बाहर हंगामा करते ग्रामीण - फोटो : amar ujala
शव को ले जाने में पुलिस के पसीने छूटे
पुलिस छात्रा का शव पोस्टमार्टम के लिए ले जाने लगी तभी परिजनों व ग्रामीणों ने हंगामा कर दिया। एकाएक सभी पुलिस की गाड़ी के सामने खड़े हो गए। अपर पुलिस आयुक्त कानून व्यवस्था और डीसीपी साउथ के समझाने पर माने। किसी तरह शव को पुलिस की गाड़ी में ही रखकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।

8 of 9
घटनास्थल पर लगी ग्रामीणों की भीड़ - फोटो : amar ujala
http://



घटनास्थल से आरोपी के घर पहुंचा कुत्ता

मौके पर डॉग स्क्वॉड बुलाया गया। खोजी कुत्ता घटनास्थल से सीधे आरोपी कमल के घर पहुंच गया। अंदर कोई भी नहीं था लेकिन कुत्ता सूंघते हुए एक बक्से के पास रुक गया। अचानक भौंकना शुरू कर दिया। डॉग हैंडलर तुरंत उसका इशारा समझ गए। उन्होंने बक्सा खुलवाकर देखा तो अंदर कमल छिपा था।
विज्ञापन

9 of 9
घटना की जानकारी करती पुलिस - फोटो : amar ujala
पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। नामजद दो आरोपी भाइयों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। बच्ची के शव का डॉक्टरों के पैनल से पोस्टमार्टम कराया गया है।  -विपिन ताडा, अपर पुलिस आयुक्त, कानून व्यवस्था
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें