यूपी में कानपुर के बिल्हौर में डबल मर्डर का सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां दहेज उत्पीड़न और गैंगरेप के मुकदमे वापस न लेने से नाराज पति ने अपने साथियों संग ससुराल आकर पहले पत्नी की पिटाई कर बेदम किया। इसके बाद धान के पुआल में दबाकर जिंदा फूंक दिया। बुजुर्ग सास ने विरोध किया तो उसे भी एक पेड़ से फंदे पर लटका कर मौत की नींद सुला दिया। कस्बे के बैड़ी गांव में यह वारदात हुई। गुरुवार सुबह घटना की जानकारी होते ही गांव में हड़कंप मच गया। पुलिस व फोरेंसिक टीम ने पुआल से शव के अवशेष और पेड़ से लटके बुजुर्ग के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा। एसपी ग्रामीण ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। महिला के पिता ने कोतवाली में दामाद, देवर व दो अज्ञात के खिलाफ हत्या की तहरीर दी है।
विज्ञापन
2 of 10
डबल मर्डर का सनसनीखेज मामला
- फोटो : अमर उजाला
बैड़ी अलीपुर गांव में राजाराम शर्मा अपनी पत्नी जगदेई (75) और तीन पुत्रों पिंटू, पूती, गोपाल, विवाहित पुत्री रूबी (35) के साथ रहते हैं। राजाराम के मुताबिक 11 साल पहले उन्होंने पुत्री रूबी की शादी मैनपुरी जिले के गुलरिया गांव निवासी सुशील से की थी। दामाद और ससुरालीजनों के दहेज उत्पीड़न से तंग आकर पुत्री गांव आ गई थी। तभी से मायके में रह रही थी। पुत्री रूबी और सुशील में मुकदमेबाजी के बाद भी फोन पर बातचीत होती थी।
विज्ञापन
3 of 10
डबल मर्डर का सनसनीखेज मामला
- फोटो : अमर उजाला
बुधवार रात दामाद ने रूबी को फोन करके रात 10 बजे अलियापुर बंबे के पास रुपये लेने के लिए बुलाया। रूबी और उसकी मां जगदेई पैदल वहां गए। इसी बीच रास्ते में मिले दामाद व उसके साथियों ने रूबी को पहले पीटकर लहूलुहान कर दिया फिर पास में ही खेतों में लगे धान के पुआल में फेंककर आग लगा दी। जगदेई को अलियापुर बंबा पार ले जाकर पेड़ से जबरन फांसी पर लटका दिया।
4 of 10
डबल मर्डर का सनसनीखेज मामला
देर रात तक दोनों के न लौटने पर तलाश की लेकिन पता नहीं चला। गुरुवार सुबह ग्रामीणों की सूचना के बाद घटना की जानकारी हो सकी। प्रभारी कोतवाल जनार्दन सिंह, फोरेंसिक टीम, सीओ बिल्हौर और एसपी ग्रामीण प्रदुम्न सिंह मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल कर साक्ष्य जुटाए। कोतवाल के मुताबिक पुआल में रूबी के शव के अवशेष मिले हैं जिन्हें जांच के लिए भेजा है।
परिजनों ने मैनपुरी निवासी रूबी के पति और उसके कई साथियों पर हत्या की आशंका जताई है। बिल्हौर पुलिस को तहरीर मिली है, रिपोर्ट दर्ज की गई है।
- प्रदुम्न सिंह, एसपीआरए
विज्ञापन
5 of 10
डबल मर्डर का सनसनीखेज मामला
- फोटो : अमर उजाला
मां और विवाहित पुत्री की हत्या मामले में पुलिस प्रेम-प्रसंग, लेनदेन और आपसी खुन्नस को ध्यान में रखते हुए जांच में जुटी है। पुलिस रूबी के ससुराल पक्ष को मामले का सूत्रधार मानकर जांच को आगे बढ़ा रही है। मोबाइल नंबर से काल डिटेल निकलवाने और मैनपुरी में आरोपी पति व उसके साथियों की गिरफ्तारी के लिए टीम रवाना हो चुकी है।
विज्ञापन
6 of 10
डबल मर्डर का सनसनीखेज मामला
- फोटो : अमर उजाला
परिजनों की माने, रूबी के ससुराल पक्ष पर दहेज उत्पीड़न के अलावा दामाद के भाईयों पर छेड़छाड़, गैंगरेप का मुकदमा भी दर्ज था। दामाद दहेज उत्पीड़न और गैंगरेप को वापस लेने को गुहार लगा रहा था पर रूबी और मायके वाले इसके लिए तैयार न थे। मुकदमे के सिलसिले में पति करवाचौथ पर गांव आया था और रूबी व सास से विवाद समाप्त करने की अपील की थी। कोई हल न निकलने पर दामाद सुशील ने षड्यंत्र के तहत रूबी को मोबाइल करके बुलाया और फिर दोनों को मार डाला।
विज्ञापन
7 of 10
डबल मर्डर का सनसनीखेज मामला
- फोटो : अमर उजाला
फूलनदेवी के नाम से चर्चित थी रूबी
रूबी को गांव में फूलनदेवी के नाम से जाना जाता था। ग्रामीणों ने बताया कि रूबी का गांव में जिससे भी विवाद हुआ, उस पर छेड़खानी समेत कई गंभीर मुकदमें आज भी चल रहे हैं। रूबी को ग्रामीण फूलन देवी कहते थे। कोई उसके पास फटकता तक नहीं था। ग्रामीणों की मानें तो रूबी ने गांव के छह लोगों पर गंभीर धाराओं में मुकदमे करवा रखे हैं।
8 of 10
डबल मर्डर का सनसनीखेज मामला
- फोटो : अमर उजाला
जमकर मारपीट हुई
सीओ बिल्हौर भगवान सिंह के मुताबिक रूबी की पहले हत्यारों संग मारपीट हुई। घटनास्थल के पास कई स्थानों पर खून के काफी छीटें मिले हैं। देवस्थान के बरामदे के पास रूबी की गुलाबी रंग की चप्पलें बरामद हुई हैं। आशंका है कि लहुलुहान होकर वह बेहोश हो गई होगी, जिसके बाद हत्यारों ने पुआल में डालकर आग के हवाले कर दिया।
9 of 10
डबल मर्डर का सनसनीखेज मामला
- फोटो : अमर उजाला
ई रिक्शा के लिए गांव के युवक से किया था संपर्क
बुधवार रात रूबी के मोबाइल पर पति सुशील की कॉल आने के बाद रात 10 बजे रूबी ने गांव के ई रिक्शा चालक कल्लू से अलियापुर चौराहे चलने के लिए संपर्क किया था, लेकिन कल्लू के मना करने पर रूबी और उसकी मां जगदेई अकेले बंबा के रास्ते सुशील से मिलने चली गईं और मौत का शिकार बनीं।
नकदी का लालच देकर बुलाया था
मृतका के पिता राजाराम और भाई पिंटू के मुताबिक सुशील ने रूबी को 50 हजार रुपये होने की बात बताई थी। रात में बंबा रोड पर सूनसान होने की दशा में लूटपाट से बचने को कहा था। इसके बाद षड़यंत्र के तहत घटना को अंजाम दिया गया है। घटना में एक से अधिक लोग संलिप्त हैं।