नाग-नागिन का जोड़ा प्रणय क्रीड़ा कर रहा था तभी कुछ गांववाले आ धमके और दोनों सांपों की पीट-पीटकर बेरहमी से हत्या कर दी। नरेंद्र कुछ कर भी पाया और उसकी आंखों की सामने नाग-नागिन तड़प-तड़प कर मर गये। इस घटना के बाद से पूरे गांव में आक्रोश और दहशत का माहौल है। मामला यूपी के कन्नौज जिले का है।
विज्ञापन
2 of 4
डेमो पिक
कन्नौज तालग्राम थानाक्षेत्र के अमोलर गांव के नरेंद्र शुक्ला के मकान में गुरुवार को एक नाग-नागिन का जोड़ा निकल आया। नाग नागिन को प्रणय व अठखेलियां करते देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। महिलाएं नाग नागिन को दूध पिलाने के लिए इर्द-गिर्द मंडराती रही। तो कुछ लोग उसे ईश्वरीय चमत्कार मान नमन करते देखे गए।
विज्ञापन
3 of 4
डेमो पिक
देर शाम कुछ लोगों ने हंगामा करना शुरू कर दिया। जिसके बाद नाग-नागिन का जोड़ा वापस पास में पड़े कबाड़ में छिपने लगा। इसी बीच लोगों ने लाठियों से हमला कर दोनों को मार डाला और आग लगा दी।
गृह स्वामी नरेंद्र शुक्ला ने बताया कि उसके घर में कई नाग-नागिन रहते हैं। उन्होंने कभी उसे व उसके परिवार को नुकसान नहीं पहुंचाया लेकिन गांववालों ने एक जोड़े मार डाला जिससे बहुत ज्यादा दुख हो रहा है।