फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रणय मुद्रा में नाग-नागिन की हत्या, पूरे गांव में आक्रोश और दहशत 

Sat, 10 Jun 2017 09:15 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 4
डेमो पिक
नाग-नागिन का जोड़ा प्रणय क्रीड़ा कर रहा था तभी कुछ गांववाले आ धमके और दोनों सांपों की पीट-पीटकर बेरहमी से हत्या कर दी। नरेंद्र कुछ कर भी पाया और उसकी आंखों की सामने नाग-नागिन तड़प-तड़प कर मर गये।  इस घटना के बाद से पूरे गांव में आक्रोश और दहशत का माहौल है। मामला यूपी के कन्नौज जिले का है। 
 
विज्ञापन

2 of 4
डेमो पिक
कन्नौज तालग्राम थानाक्षेत्र के अमोलर गांव के नरेंद्र शुक्ला के मकान में गुरुवार को एक नाग-नागिन का जोड़ा निकल आया। नाग नागिन को प्रणय व अठखेलियां करते देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। महिलाएं नाग नागिन को दूध पिलाने के लिए इर्द-गिर्द मंडराती रही। तो कुछ लोग उसे ईश्वरीय चमत्कार मान नमन करते देखे गए।
 
विज्ञापन

3 of 4
डेमो पिक
देर शाम कुछ लोगों ने हंगामा करना शुरू कर दिया। जिसके बाद नाग-नागिन का जोड़ा वापस पास में पड़े कबाड़ में छिपने लगा। इसी बीच लोगों ने लाठियों से हमला कर दोनों को मार डाला और आग लगा दी।
विज्ञापन

4 of 4
डेमो पिक
गृह स्वामी नरेंद्र शुक्ला ने बताया कि उसके घर में कई नाग-नागिन रहते हैं। उन्होंने कभी उसे व उसके परिवार को नुकसान नहीं पहुंचाया लेकिन गांववालों ने एक जोड़े मार डाला जिससे बहुत ज्यादा दुख हो रहा है।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें