फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नृशंस हत्याः शरीर पर सिर्फ एक कपड़ा था, आरी से गर्दन काटकर धड़ खेत में फेंका

Sun, 18 Feb 2018 02:05 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 6
डेमो पिक
यूपी के जालौन कोतवाली क्षेत्र के ग्राम माड़री में शनिवार की सुबह राम स्वरूप निरंजन के खेत में लाही व मटर की फसल के बीच अर्धनग्न युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। युवक की उम्र 25 से 30 वर्ष के बीच लग रही थी और  शरीर पर सिर्फ एक कपड़ा था। ग्राम प्रधान विमल कुमार ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही भारी पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची। एसपी और फोरेंसिक  टीम भी पहुंच गई। पुलिस ने छानबीन की तो रामस्वरूप के खेत से कुछ दूरी पर स्थित अखिलेश निरंजन के खेत में सूखे खून के धब्बे और शव को घसीटे जाने के निशान मिले।

 
विज्ञापन

2 of 6
डेमो पिक
इससे आशंका है कि अखिलेश के खेत में वारदात को अंजाम देने के बाद शव को घसीटकर राम स्वरूप के खेत तक लाया गया है। अखिलेश के खेत पर ही पुलिस को आरी का टुकड़ा भी मिला। शव चार से पांच दिन पुराना होने से उसकी खाल भी सफेद पड़ने लगी थी। शरीर पर चाकू से चोट के निशान थे। पुलिस का कहना है कि ऐसा लग रहा है कि युवक को शराब के नशे में मारा गया है।


जले हुए कपड़ों से भी कुछ क्लू नहीं मिल पा रहा है। कई घंटे बाद शाम चार बजे के आसपास ग्राम कुठौंदा बंगरा निवासी अब्दुल सलाम और इसरार नाम के दो लोग कोतवाली पहुंचे और मृतक के कपड़ों से उसकी शिनाख्त सलीम (24) पुत्र अब्दुल रहमान के रूप में की। रिश्तेदारों ने बताया कि सलीम जालौन में ही किसी बब्लू के यहां दवा कंपनी में काम करता था और बीते आठ-दस दिनों से लापता था।
 
विज्ञापन

3 of 6
डेमो पिक
शिनाख्त में मददगार बना सिम
जांच के दौरान कोतवाली प्रभारी विनोद मिश्रा को अखिलेश के खेत पर एक मोबाइल का सिम भी मिला। इसकी मदद से ही पुलिस ने शव की शिनाख्त की। सूत्रों ने बताया कि सिम काम कर रहा था और फिर सलीम के परिजनों से बात कर उन्हें कोतवाली बुलाया गया। पुलिस की मानें तो हो सकता है कि वारदात को अंजाम देने वालों ने सलीम से पहले उसका मोबाइल छीना होगा और फिर सिम निकालकर फेंक दिया होगा। फिलहाल जल्द ही आरोपियों को भी पकड़ लिया जाएगा।
 

4 of 6
डेमो पिक
बाइक के पहियों के निशान मिले
अखिलेश और रामस्वरूप के खेतों के पास फोरेंसिक टीम को बाइक के पहियों के निशान भी मिले हैं। इससे आशंका जताई जा रही है कि हत्यारोपी कम से कम दो लोग रहे होंगे और वे दोनों ही युवक को अपने साथ बाइक पर बैठाकर खेतों तक लाए होंगे।


 
विज्ञापन

5 of 6
डेमो पिक
गेस्ट हाउस संचालकों से भी पूछताछ
हाल ही में कदौरा के युवक की जालौन में हुई हत्या को देखते हुए पुलिस आसपास के शादी बारातों वाले गेस्ट हाउस संचालकों से भी पूछताछ कर रही है कि कहीं किसी समारोह में कोई विवाद तो नहीं हुआ था या फिर कोई युवक लापता तो नहीं था।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
डेमो पिक
प्रेम प्रसंग तो नहीं हत्या की वजह
शिनाख्त होने के बाद पुुलिस की जांच का बिंदु प्रेम प्रसंग पर भी ठहर गया है। पुलिस सूत्रों की मानें तो बिना कपड़ों के शव का मिलना लूट या रंजिश से अधिक किसी महिला या युवती से प्रेम प्रसंग की ओर अधिक इशारा करता है। फिलहाल पुलिस देर शाम तक खुलासे के काफी करीब पहुंच गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें