गाली-गलौज बर्दाश्त न होने पर बड़े भाई ने छोटे भाई पर ईंट से हमला कर हत्या कर दी। खून से लथपथ शव देखकर परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने पिता की तहरीर पर आरोपी बड़े बेटे के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। उसकी तलाश में दबिश दी जा रही हैं। मृतक की पत्नी बार-बार बस एक ही सवाल कर रही थी, जिसे सुनकर सभी की आंखें भर आईं। घटना यूपी के कन्नौज जिले की है।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
बड़े भाई पर भाई की हत्या का आरोप
- फोटो : अमर उजाला
सदर कोतवाली इलाके के मामा भोले गांव में रहने वाले रामशंकर राजपूत के तीन बेटे हैं। सबसे बड़ा बेटा रामाधार और इसके बाद कमलेश और कलेक्टर हैं। कमलेश (35) नशे का आदी था। इससे पिता ने उसे चार बीघा जमीन देकर अलग कर दिया। इसके बाद से कमलेश पत्नी गीता और चार बच्चों के साथ अलग रहने लगा। मंगलवार रात करीब 10 बजे कमलेश शराब के नशे में पुराने घर में मवेशियों को बांधने गया था। तभी वहां रामाधार मिल गया। कमलेश उससे नशे की हालत में गाली गलौज करने लगा। मना करने के बाद भी कमलेश ने गालियां देना बंद नहीं कीं।
विज्ञापन
3 of 5
बड़े भाई पर भाई की हत्या का आरोप
- फोटो : अमर उजाला
छोटे भाई की गाली बर्दाश्त न होने पर रामाधार ने उसके सिर पर ईंट से हमला कर दिया। इससे उसकी मौत हो गई। कमलेश की मौत के बाद वह भाग गया। कमलेश का खून से लथपथ शव देख घर में कोहराम मच गया। सूचना पर एसपी अमरेंद्र प्रसाद सिंह और कोतवाल एके सिंह फोरेंसिक टीम के साथ पहुंचे। आरोपी की चप्पलें और खून से सनी ईंट को कब्जे में ले लिया गया। परिजनों से पूछताछ कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।
4 of 5
बड़े भाई पर भाई की हत्या का आरोप
- फोटो : अमर उजाला
बुधवार सुबह पिता रामशंकर ने आरोपी रामाधार के खिलाफ कमलेश की हत्या का मामला दर्ज कराया। रामशंकर ने बताया कि कमलेश शराब का आदी था। इससे वह अक्सर घर के लोगों से गाली-गलौज करता था। इसी से उसे अलग कर दिया था। गुस्से में आकर बड़े बेटे ने हत्या कर दी। कोतवाल एके सिंह ने बताया कि आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
बड़े भाई पर भाई की हत्या का आरोप
- फोटो : अमर उजाला
पति की हत्या के बाद बेसुध पत्नी की चीत्कार सुनकर हर किसी की आंखें नम हो गईं। उसका एक ही सवाल था, आखिर अब चार बच्चों का बोझ वह अकेले कैसे उठाएगी। उसने ससुर की ओर से दर्ज कराए गए मुकदमे को वापस कर स्वयं मुकदमा दर्ज कराने की मांग की। पुलिस अधिकारियों ने उसकी बात नहीं सुनी तो वह अपने पिता और मायके पक्ष के लोगों के साथ कोतवाली पहुंची। उसने दूसरा मुकदमा लिखाने की मांग की। उसका आरोप है कि उसके ससुर बड़े बेटे को बचाने के लिए मुकदमा वापस ले लेंगे।