आवारा जानवरों को लेकर ग्रामीणों का गुस्सा थमने का नाम नहीं ले रहा है। लेकिन इस बार जो तस्वीर सामने आई है वो थोड़ा चौंकाने वाली है। यहां महिलाओं ने भी आवारा जानवरोंं से त्रस्त होकर मोर्चा खोल दिया है। औरैया जिले के बिधूना में अस्थायी गोशाला का निर्माण न होने और आवारा जानवरों की धमाचौकड़ी से आजिज ग्रामीणों के सब्र का बांध बुधवार को फूट गया। क्षेत्र के पुरवा पट्टी के ग्रामीण पुरुषों और महिलाओं ने आवारा जानवरों को पूर्व माध्यमिक विद्यालय परिसर में बंद कर दिया।