फर्रुखाबाद जिले के कायमगंज में फेसबुक के जरिये पनपा प्रेम आखिरकार विवाह के बंधन बंधकर मुकाम पा गया। छह माह पहले फेसबुक के माध्यम से एक युवक की दोस्ती दिल्ली की एक युवती से हो गई जो बाद में प्रेम में बदल गई।
विज्ञापन
2 of 6
प्रेमी युगल ने मंदिर में की शादी
- फोटो : अमर उजाला
जाति अलग-अलग होने से युवती के परिजनों ने शादी का विरोध किया, तो वह मंगलवार रात बस से प्रेमी के घर पहुंच गई। फिर बुधवार को मंदिर में शादी कर बैंड बाजे के साथ कोतवाली पहुंची। पुलिस ने उनसे शादी का पंजीकरण कराने को कहा।
विज्ञापन
3 of 6
मंदिर में प्रेमी से शादी कर बैंड बाजे संग कोतवाली पहुंची दुल्हन
- फोटो : अमर उजाला
नगर के मोहल्ला गंगदरवाजा निवासी शनि कौशल (26) पुत्र स्वदेश कुमार दिल्ली के रजौरी गार्डन में रहता था। वहां वे हाथ ठेली लगाकर खाने पीने का सामान बेंचता था। छह माह पहले दिल्ली के नागलोई निवासी पारुल शर्मा (25) पुत्री रामचरन शर्मा से फेसबुक पर उसकी दोस्ती हो गई।
4 of 6
प्रेमी युगल ने मंदिर में की शादी
- फोटो : अमर उजाला
चैटिंग के दौरान दोनों करीब आ गए और बात शादी तक पहुंच गई। फिर कोरोना काल में लॉकडाउन से कारोबार ठप हुआ तो शनि घर आ गया। इसके बाद भी दोनों में फोन पर बातचीत होती रही। अलग-अलग जाति के होने से पारुल के परिजनों ने शादी का विरोध कर उस पर सख्ती कर दी।
विज्ञापन
5 of 6
मंदिर में प्रेमी से शादी कर बैंड बाजे संग कोतवाली पहुंची दुल्हन
- फोटो : अमर उजाला
उसका मोबाइल परिजनों ने ले लिया। मंगलवार रात किसी तरह पारुल बस से कायमगंज पहुंच गई। बुधवार दोपहर पारुल व शनि हिंदू जागरण मंच के विभागाध्यक्ष प्रदीप सक्सेना के साथ कोतवाली गेट के हनुमान मंदिर पहुंचे।
मंदिर में प्रेमी से शादी कर बैंड बाजे संग कोतवाली पहुंची दुल्हन
- फोटो : अमर उजाला
वहां दोनों ने शादी कर ली। इसके बाद दूल्हा-दुल्हन बैंड बाजे के साथ कोतवाली पहंचे। दोनों ने इंस्पेक्टर डॉ. विनय राय को अपने बालिग होने के कागजात दिए। पुलिस ने युवती के परिजनों को भी सूचना दे दी है।